झारखंड के 11.80 लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को सौगात
रांची। झारखंड के 11,80,191 पेंशनधारियों को चार माह बाद एक साथ तीन महीने की पेंशन इसी माह मिलेगी। इन पेंशनधारियों को सितंबर तक की ही पेंशन मिली थी। इनके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से पेंशन योजनाएं चलायी जाती हैं।
पेंशन के लिए केंद्रांश की राशि नहीं मिली थी, इसलिए अब तक पेंशन वितरित नहीं की गयी थी। केंद्र सरकार ने अपने हिस्से की पेंशन की राशि उपलब्ध करा दी है। राज्य में वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन के लिए प्रति माह 1000 रुपये दिये जाते हैं।
केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित राशि के अलावा शेष राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। राशि निकासी के लिए तय प्रावधान के अनुरूप केंद्र व राज्य सरकार दोनों की राशि की निकासी एक साथ होती है।
इसे भी पढ़ें