रांची। झारखंड में होली के दौरान 3 दर्जन से ज्यादा सड़क हादसे हुए। 2 दिन में सड़क हादसे में 23 लोगों की मौत हो गयी। रांची में 3 लोगों की मौत हुई, जबकि 65 लोग घायल हैं। धनबाद जिले में 7 लोगों की मौत हुई और 70 लोग घायल हैं। कोल्हान प्रमंडल में 9 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हैं। पलामू और गढ़वा जिले में 3-3 लोगों की मौत हुई और 12 लोग घायल हैं।
मृतकों में सीआरपीएफ के जवान संजीत कुमार सिंह भी शामिल हैं। वहीं चतरा में भी 1 बच्ची की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। नामकुम में कार के धक्के से एक बाइक सवार की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
हाईवे पर भी हुई दुर्घटनाएः
बुंडू में जमशेदपुर की डोली सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। रातू थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर फोकस रेस्टोरेंट के पास अर्जुन मालाकार की मौत हो गयी। उसका पुत्र मनीष कुमार घायल है। अनगड़ा के विकास-रामपुर खंड के हेसल में रविवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी के धक्के से बाइक सवार ओवरब्रिज से गिर गया।
उसे गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। खूंटी के तोरपा में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी जीवन होरो की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गयी।
कांटाटोली फ्लाइओवर पर कार पलटी, 3 गंभीरः
रांची के कांटाटोली फ्लाइओवर पर रामगढ़ की तरफ जा रही कार पलट गयी। कार में सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को राम प्यारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक का पैर टूट गया। कार रामगढ़ के रहने वाले नीतेश राणा के नाम पर पंजीकृत है।
इसे भी पढ़ें
होली और जुम्मे की नमाज पर रांची पुलिस हाई-अलर्ट पर, सुरक्षा के लिए 2 हजार जवान तैनात