झारखंड कांग्रेस का 5 ईयर प्लानः 100 डे टास्क व ऐप तैयार [Jharkhand Congress’s 5 year plan: 100 day task and app ready]

2 Min Read

रांची। झारखंड कांग्रेस ने राज्य में पार्टी को मजबूती देने के लिए 5 ईयर प्लान तैयार किया है। इतना ही नहीं, पार्टी ने कार्यकर्ताओं को 100 दिनों का टास्क भी थमा दिया है। प्रदेश प्रभारी के. राजू इसे लेकर कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। उन्होंने लगातार 6 दिनों तक विभिन्न स्तरों पर पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक की।

इसके बाद उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को अगले 100 दिनों का टास्क भी दे दिया है। साथ ही पार्टी के तमाम नेताओं को प्रदेश कमेटी में अपनी दावेदारी करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

सीनियर्स से जुड़ेंगे आम कार्यकर्ताः

इनके आवेदनों के आधार पर कमेटी का गठन होगा। अप्रैल मध्य तक झारखंड कांग्रेस एप सभी कार्यकर्ताओं के मोबाइल में इंस्टाल हो जाएगा। इसके माध्यम से आम कार्यकर्ता सीधे सीनियर्स के साथ जुड़ा रहेगा।

ऐप से मिलेगी तमाम जानकारीः

इस एप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी तो सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं की शिकायतें और सुझाव सीनियर लीडर्स तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

गांवों तक पहुंचने की तैयारीः

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के अनुसार पार्टी को गांव स्तर से प्रदेश स्तर तक मजबूत करना है। सिर्फ संगठन से पार्टी नहीं बनेगी, कुछ एक्टिविटी भी होनी चाहिए।

पार्टी ने रोडमैप किया तैयारः

अगले पांच साल तक पार्टी नेता-कार्यकर्ता कैसे काम करेंगे इसका रोडमैप तैयार किया गया है। राजनीतिक दल सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि लोगों के इश्यू पर काम करने के भी होते हैं।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि बोर्ड निगम और पंचायती राज संस्थाओं के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई है। सीएम ने इस मुद्दे पर स्पष्ट संकेत दिए और भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। तमाम लंबित मामलों का हल करने के लिए सीएम सक्रिय है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड कांग्रेस का चुनावी अभियान शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं