रांची। टाइगर अनिल महतो हत्याकांड मामला थम नहीं रहा है। हत्याकांड के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने झारखंड बंदी करवाया। नवेली राजनीतिक पार्टी “झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा” के कार्यकर्ता भी बंदी को लेकर सड़क पर उतरे। जिस पर पुलिस प्रशासन ने देवेंद्र नाथ महतो सहित चार पर नाम जद केस दर्ज किया गया है।
इस पर देवेंद्र नाथ महतो ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रांची पुलिस प्रशासन पूर्वाग्रह से ग्रसित होते हुए केवल एक तरफा टारगेटेड करते हुए हम लोगों पर करवाई किया जा रहा है। हमारे साथियों को कानूनी भय दिखाया जा रहा है। बंदी में अन्य राजनीतिक दल भी सड़क पर थे लेकिन उन्हें संरक्षण देते हुए केवल एक तरफा हमारे लोगों को चिन्हित किया गया।
पुलिस विभाग लगातार हो रहे हत्याकांड में मुख्य हत्यारे को पकड़ने में अब तक नाकाम है। केवल अवैध बालू पत्थर खनिज संपदा के ट्रांसपोर्टिंग संरक्षण व तहसीलदारी में व्यस्त है। लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल लचर हो गई है। बताते चलें कि गुरुवार को बंदी के में लोअर बाजार थाना में देवेंद्रनाथ महतो, ओमप्रकाश महतो, सुभाष चंद्र महतो, रूपेश महतो सहित अज्ञात 50 पर केस दर्ज किया गया है।
दर्ज मुकदमा में सरकारी काम में बाधा, पुलिस के साथ धक्का मुक्की, गलत तरीके से छात्रों को रोकने सहित अन्य गंभीर आरोप लिखित है।
इसे भी पढ़ें
झरिया हत्याकांड: 20 साल बाद 4 अभियुक्त दोषी करार, 7 सदस्यीय परिवार की हत्या