Dhanbad Municipal Election: धनबाद में काउंटिंग के दौरान हंगामा, विरोध-प्रदर्शन

2 Min Read

Dhanbad Municipal Election:

धनबाद। धनबाद में काउंटिंग के दौरान हंगामे की सूचना है। यहां राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतगणना की शुरुआत से पहले ही यहां हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि मतगणना के लिए अंदर जा रहे कुछ अभिकर्ताओं को रोके जाने के कारण यह हंगामा हुआ। विभिन्न प्रत्याशियों के चुनाव अभिकर्ताओं (आरओ) को सुरक्षाकर्मियों ने भीतर जाने से रोक दिया।

गेट जाम कर नारेबाजीः

इस आदेश से भड़के अभिकर्ताओं ने गेट पर ही नारेबाजी शुरू कर दी और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। हंगामा कर रहे आरओ बबलू बनर्जी ने कहा कि मतगणना के लिए बनाए गए सभी 11 कमरों में प्रत्येक प्रत्याशी का एक-एक अभिकर्ता मौजूद रहेगा। लेकिन, आज जब गिनती का वक्त आया तो अचानक नियमों का हवाला देकर केवल एक ही अभिकर्ता को अंदर जाने की बात कही गई।

पूरे झारखंड में मतगणना जारीः

झारखंड के 48 नगर निकायों में मतगणना जारी है। आज शाम से परिणाम भी आने शुरू हो जायेंगी। इसके लिए मतगणना की गिनती सभी सेंटरों पर आज शुक्रवार 27 फरवरी की सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई है। मतदान की गिनती प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है। नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को मतदान हुआ था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामः
मतगणना को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया गया है।

Share This Article