Chatra Municipal Election Results: चतरा नगर परिषद वार्ड 1‑7 के नतीजे जारी, जानें कौन कहां से विजयी रहा ?

3 Min Read

Chatra Municipal Election Results:

चतरा। चतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 1 से 7 तक के चुनाव परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम सामने आते ही शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।घोषित परिणामों के अनुसार, वार्ड 1 से राकेश कुमार ने जीत दर्ज की है। वार्ड 2 से ऋतिका कुमारी (पति राजा सिन्हा) विजयी रही हैं। वार्ड 3 से मो. नेहाल ने जीत हासिल की, जबकि वार्ड 4 से पार्वती देवी (पति अजय यादव) को जनता का समर्थन मिला। वार्ड 5 से रिंकू देवी (पति पिंटू सिंह) ने बाजी मारी। वार्ड 6 से दीपक कुमार वर्मा उर्फ दीपू वर्मा विजयी घोषित हुए, वहीं वार्ड 7 से पूनम कुमारी (पति सौरभ अग्रवाल) ने जीत दर्ज की।

नवनिर्वाचित पार्षदों ने अपनी जीत का श्रेय जनता के विश्वास को देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भरोसा जताया है।

डोमचांच नगर पंचायत: वार्ड 1 से 7 तक मतगणना पूरी

कोडरमा जिले के डोमचांच नगर पंचायत में भी वार्ड 1 से 7 तक की मतगणना पूरी कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड 1 से रंजीत साव, वार्ड 2 से सुनीता देवी और वार्ड 3 से गुड़िया देवी विजयी हुई हैं। वार्ड 4 से अजय साव को सफलता मिली है।वार्ड 6 से शिवा सिंह और वार्ड 7 से मंजू देवी ने जीत दर्ज की है। हालांकि वार्ड 5 में किसी कारणवश चुनाव संपन्न नहीं हो सका। परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। विजयी प्रत्याशियों ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए विकास योजनाओं को गति देने का आश्वासन दिया है।

गढ़वा नगर परिषद: अध्यक्ष पद पर शुरुआती रुझान

गढ़वा नगर परिषद में अध्यक्ष पद को लेकर शुरुआती रुझान सामने आए हैं। झामुमो से बगावत कर चुनाव लड़ रहीं मासूम खान फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे स्थान पर बीजेपी समर्थित अलख नाथ पांडेय चल रहे हैं। तीसरे स्थान पर दौलत सोनी और चौथे स्थान पर झामुमो के संतोष केशरी हैं।इसके अलावा, विभिन्न वार्डों के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। वार्ड 2 से गुलशन आरा, वार्ड 4 से हिरालाल गोंड़, वार्ड 5 से अंजू केसरी, वार्ड 6 से घनश्याम उर्फ पुतूल और वार्ड 7 से विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल विजयी हुए हैं।

नतीजों के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया है।

Share This Article