Wednesday, October 22, 2025

झारखंड फसल बीमा योजनाः किसानों के लिए वरदान [Jharkhand Fasal Bima Yojna]

- Advertisement -

मौसम की मार से फसल खराब हुई, तो मिलेगी राहत

रांची। झारखंड फसल बीमा योजना राज्य के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। केद्र सरकार की पहल के बाद झारखंड सरकार ने भी इस दिशा में ठोस कदम उठाये हैं।

किसानों के हित के लिए केंद्र सरकार लगातार योजनाएं लागू कर रही है। लेकिन सिर्फ केंद्र सरकार ही नहीं, झारखंड सरकार ने भी किसानों के कल्याण के लिए योजना शुरू की है।

दरअसल, कृषि भारत का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह भारत की जीडीपी में बड़ा योगदान देता रहा है।

देश और दूसरे राज्यों की तर्ज पर झारखंड सरकार ने भी अपने किसानों के लिए राहत योजना शुरू की है।

झारखण्ड फसल राहत योजना

झारखण्ड फसल राहत योजना झारखण्ड की सबसे अच्छी योजनाओं में से एक है, जिसे राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा शुरू किया गया था।

इस योजना का उद्देश्य राज्य के किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करके लाभान्वित करना है।

झारखण्ड फसल राहत योजना क्या है

झारखंड फसल राहत योजना एक ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक आपदा और जैविक क्षति के कारण फसल क्षति की स्थिति में किसानों को राहत प्रदान करना है।

झारखंड सरकार की यह योजना राज्य के उन किसानों को मुआवजा प्रदान करती है, जिनकी फसल जैविक घटनाओं के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है।

किसानों की फसल 30 से 50 फीसदी तक खराब होने पर राज्य सरकार 3000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देती है।

वहीं, 50% से ज्यादा फसल बर्बाद होती है, तो प्रति एकड़ 5000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि राज्य के किसानों को किसी भी प्रकार के फसल बीमा प्रीमियम का भुगतान नहीं करना है।

फसल के नुकसान की स्थिति में उन्हें सीधे राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना किसानों के हित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, खास तौर पर जब उनकी फसल को नुकसान होता है।

यह योजना किसानों को अनाज की खरीद मूल्य में कमी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे उन्हें अपनी खेती से आय सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा, यह योजना अन्य आर्थिक सहायता प्रोग्रामों के माध्यम से किसानों को लाभ प्रदान करती है।

जैसे किसान बीमा, कर्ज माफी योजनाएं, और अन्य गरीबी हटाओं के योजनाएं। इस प्रकार, झारखंड राज्य फसल राहत योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा और सहायता प्रदान करती है, जो उनके आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है और उन्हें उनके कृषि उत्पादों की बेहतर बिक्री के लिए मदद करती है।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना से जुड़ी खास बातेः

• झारखंड सरकार की इस योजना से किसानों को कई फायदे हैं। राज्य सरकार किसी भी प्राकृतिक क्षति के कारण फसल के नुकसान के लिए किसानों को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
• प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का स्थान झारखंड फसल राहत योजना ने ले लिया है।
• सरकार ने इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 2000 करोड़ रुपये का बजट पारित किया है।
• इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इस योजना के तहत आवेदन के लिए किसी भी किसान को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
• यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनाई गई है।
• सरकार का उद्देश्य किसानों को फसल क्षति की स्थिति में मुआवजा प्रदान करना है।
• सरकार का उद्देश्य है कि झारखंड के हर किसान को इस योजना का लाभ मिले।

कौन और कैसे उठा सकते हैं झारखंड राज्य फसल राहत योजना का लाभः

• इस योजना का लाभ उठाने के लिए झारखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
• किसान के पास खेती के लिए अपनी जमीन होना अनिवार्य है।
• यदि किसान इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसकी आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
• योजना का लाभ केवल वही किसान उठा सकते हैं, जो किसान संबंधी अन्य योजनाओं का लाभ नहीं ले रहे है।

ये दस्तावेज हैं जरूरीः
• आधार कार्ड
• पासपोर्ट साइज फोटो
• एड्रेस प्रूफ
• जमीन के कागजात
• बैंक एकाउंट स्टेटमेंट
• मोबाइल नंबर
• आय प्रमाण पत्र
• राशन कार्ड

झारखंड फसल राहत योजना के लिए आवेदन

ऐसे उठा सकते हैं योजना का लाभः

• स्टेप-1 सबसे पहले झारखंड राज्य फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://jrfry.jharhand.gov.in/) पर जायें। वेबसाइट खोलने के बाद “किसान पंजीकरण” पर क्लिक करना है।

• स्टेप-2 झारखंड राज्य फसल राहत योजना पंजीकरण फॉर्म के नए पेज पर निर्देशित किया जाएगा। यहां अपने आधार कार्ड पर दिये गये आवश्यक विवरण भरना होगा।

• स्टेप-3 फॉर्म भरने के बाद गेट ओटीपी पर क्लिक करें। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे भर दें। साथ ही कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

अब आप झारखंड फसल राहत योजना के लिए पात्र हैं और इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

झारखंड फसल राहत योजना के लिए लॉगिन की प्रक्रियाः

• स्टेप-1 लॉगिन करने के लिए एक बार फिर से झारखंड राज्य फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और “किसान लॉगिन” पर क्लिक करना होगा।

• स्टेप-2 किसान लॉगिन पर क्लिक करने के बाद एक लॉगिन पेज खुलेगा, जहां दो विकल्प मिलेंगे- पासवर्ड से लॉगिन करें या ओटीपी से लॉगिन करें। आप इन दोनों विकल्पों में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।

• स्टेप-3 अंतिम चरण में आपको मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा। ये सभी विवरण भरने के बाद लॉग इन पर क्लिक करें।

इस तरह आप इस योजना में सफलतापूर्वक लॉगिन कर सकते हैं।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना का उद्देश्य

झारखंड राज्य फसल राहत योजना 2024 का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे अपनी फसलों के नुकसान को संभाल सकें और उन्हें मानवीय संवेदनशीलता के साथ समर्थन मिले।

यह योजना किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करके उनके आर्थिक बोझ को कम करने के साथ-साथ कृषि विपणन में भागीदारी को बढ़ावा देने का भी उद्देश्य रखती है।

इस योजना से झारखंड में कृषि सेक्टर को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही, किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया ठोस कदम साबित हो रहा है।

इससे किसानों का भविष्य भी संवर रहा है। झारखंड राज्य फसल राहत योजना न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारती है, बल्कि उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को भी मजबूत करती है।

इसे भी पढ़ें

सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू को बिहार फाउंडेशन मुंबई ने किया सम्मानित

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...

Chitragupta Puja 2025: चित्रगुप्त पूजा पर क्या करें और क्या नहीं? जानें सही नियम और महत्व

Chitragupta Puja 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज के साथ ही चित्रगुप्त पूजा का पर्व...

Gold and silver prices: सोना-चांदी धड़ाम, सोना ₹5,677 गिरा, ₹1.24 लाख पर आया चांदी भी ₹25,000 सस्ती, ₹1.52 लाख...

Gold and silver prices: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवाली के बाद सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से...

Bhai Dooj: इस भाई दूज में प्यार और मिठास से साथ बनाएं ये 5 यूनिक डिजर्ट

Bhai Dooj: नई दिल्ली, एजेंसियां। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस बार यह त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।...

Madhepura assembly seats: मधेपुरा की चार विधानसभा सीटों पर जेडीयू, राजद और वीआईपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

Madhepura assembly seats: मधेपुरा, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मधेपुरा जिले की चार विधानसभा सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को...

CM Nitish Kumar: CM नीतीश गोपालगंज रैली में बोले- “इन सब लोगों की छतों पर सोलर पैनल लगवा देना,...

CM Nitish Kumar: गोपालगंज, एजेंसियां। बिहार चुनाव 2025 के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज में दो जनसभाओं को संबोधित किया। पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories