जमशेदपुर। पीएचडी, एमबीए, एलएलबी, पोस्टग्रेजुएट, ग्रेजुएट करने वाले प्रत्याशी हैं मैदान में
पूर्वी सिंहभूम जिले में 6 विधानसभा है। इन 6 विधानसभा के लिए कुल 123 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
123 प्रत्याशियों में 3 डॉक्टर, 3 इंजीनियर, 2 पीएचडी, 2 एमबीए, 1 एलएलबी, 15 पोस्टग्रेजुएट, 40 ग्रेजुएट, 30 इंटरमीडिएट व 28 मैट्रिक व इससे कम पढ़नेवाले शामिल हैं। इसके अलावा एक अनपढ़ प्रत्याशी भी है।
चुनाव लड़ने वालों में इस बार बहरागोड़ा से भाजपा प्रत्याशी दिनेशानंद गोस्वामी और पोटका से प्रत्याशी मीरा मुंडा पीएचडी होल्डर है। इसके साथ ही डॉ. अजय कुमार और ओपी आनंद एमबीबीएस डॉक्टर हैं।
जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सौरव विष्णु इंजीनियर और एमबीए होल्डर हैं, वहीं निर्दलीय शिवशंकर सिंह एमए पास हैं। जमशेदपुर पश्चिमी से जदयू प्रत्याशी सरयू राय पोस्टग्रेजुएट हैं।
इनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे बन्ना गुप्ता 10वीं पास है। समीर महंती बीकॉम पास है, तो मंगल कालिंदी ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है। जुगसलाई से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सृष्टि भुइयां अनपढ़ है।
इसके अलावा 27 प्रत्याशी नन मैट्रिक व इनसे कम पढ़े लिखे हैं। इसके अलावा कई प्रत्याशी ऐसे हैं जिनपर मामले दर्ज हैं। सरयू राय और अमित शर्मा पर सबसे अधिक चार मामले चार-चार मामले दर्ज हैं।
वहीं बन्ना गुप्ता, डॉ अजय कुमार और बाबूलाल सोरेन के पास लाइसेंसी हथियार है। सबसे अधिक अमीर प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में खड़े सौरव विष्णु है।
सबसे अमीर प्रत्याशी सौरव विष्णु के पास है 100 करोड़ की संपत्ति
जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु व इनकी पत्नी मोनिका विष्णु की संयुक्त संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपए है। इसके बाद डॉ. अजय कुमार के पास 43.75 करोड़ की संपत्ति है।
बन्ना गुप्ता, डॉ अजय और बाबूलाल सोरेन के पास है लाइसेंसी हथियार
जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के पास 2 और इनकी पत्नी सुधा गुप्ता के पास एक पिस्टल है। इसकी जानकारी नामांकन फार्म में दी गई है।
वहीं जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार के पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर है। वहीं घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन के पास एक और इनकी पत्नी के नाम से एक लाइसेंसी बंदूक है।
विधानसभा लड़ने वाले प्रत्याशियों में सबसे अधिक केस सरयू राय और अमित शर्मा पर दर्ज है। इन दोनों प्रत्याशियों पर 4-4 केस है।
- डॉ अजय एमबीबीएस के साथ एमबीए तो सृष्टि भुइंया अनपढ़
- बन्ना गुप्ता दसवीं पास
- सरयू राय पोस्ट ग्रेजुएट
- डॉ. अजय कुमार एमबीबीएस, एमबीए
- पूर्णिमा दास पोस्ट ग्रेजुएट
- रामचंद्र सहिस बीए
- बाबू लाल सोरेन बीए
- सौरव विष्णु इंजीनियर, एमबीए
- दिनेशानंद गोस्वामी एमकॉम, पीएचडी
- विप्लव भुइया एलएलबी
- समीर महंती बी कॉम
- मीरा मुंडा पीएचडी
- ओमप्रकाश आनंद एमबीबीएस
- सागर तिवारी स्नातक
- राजेश कुमार बीटेक-इंजीनियरिंग
- शिवशंकर सिंह एमए
- सूर्य सिंह बेसरा एमए
- विक्रम किस्कू बीए
- मनोज करुवा बीए
- विमल बैठा पोस्ट ग्रेजुएट, बीएड
- मंगल कालिन्दी इंटरमीडिएट
- विनोद स्वॉसी पोस्ट ग्रेजुएट
- दुखु मछुआ डिप्लोमा
- तपन महतो इंजीनियर
- रिंकू कुमारी पोस्टग्रेजुएट
- सरोजिनी शाह पोस्ट ग्रेजुएट
- काशिफ रजा सिद्दीकी एमए
- डॉ. उमेश कुमार चिकित्सक
- संजीव सरदार आईए
- इन पर है केस
- डॉ अजय 1
- सरयू राय 4
- शुभम सिन्हा 1
- अमित शर्मा 4
- दिनकर कच्छप 3
- बाबू लाल सोरेन 1
- इन्द्रजीत मुर्मू 3
- कार्तिक मुखी 2
- विजय मछुआ 1
- चंदन भुइयां 1
- रामचंद्र सहिस 2
- ओमप्रकाश आनंद, एमबीबीएस
- कम शिक्षित प्रत्याशी
- सृष्टि भुइंया अनपढ़
- विजय कुमार मछुआ आठवीं पास
- चंदन भुइयां नन मैट्रिक
- सलमा हांसदा नन मैट्रिक
- कांदो मणि भूमिज नन मैट्रिक
- चंदन प्रसाद नन मैट्रिक
- वृदांवन दास नन मैट्रिक
- मोहन लाल रजक नन मैट्रिक
- सौरव विष्ण, इंजीनियर
- राजेश कुमार, इंजीनियर
- मीरा मुंडा,
- पीएचडी
- डॉ. अजय कुमार,
- एमबीबीएस
- डॉ. उमेश कुमार,
- चिकित्सक
- दिनेशानंद गोस्वामी,
- पीएचडी
- सौरव विष्णु लगभग 100 करोड़
- डॉ. अजय कुमार 43.75 करोड़
- मीरा मुंडा 12.6 करोड़
- बन्ना गुप्ता 6.35 करोड़
- दिनेशानंद गोस्वामी 2.79 करोड़
- सरयू राय 4.56 करोड़
- रामदास सोरेन 10.45 करोड़
- पूर्णिमा दास 86.75 लाख
- रामचंद्र सहिस 85.3 लाख
इसे भी पढ़ें
आज पूर्वी सिंहभूम में मेधा डेयरी प्लांट का शिलान्यास करेंगे सीएम