रांची। झारखंड में मौसम बगल गया है। बीते रविवार को हुई बारिश के बाद आज सोमवार को भी सुबह से ही बादल छाये हुए हैं और तेज हवा चल रही है।
रविवार को कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग की मानें तो 12 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के 20 जिलों में अगले एक से तीन घंटे में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है।
साथ ही इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवाएं (30-40 कि.मी. प्रति घंटा) भी चल सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने जिन 20 जिलों में बारिश होने की संभावना जतायी है, उसमें रांची, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामु, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा शामिल है।
इसे भी पढ़ें