रांची: कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगा।
मीर ने एक समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शेष सीट पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हो गए हैं और वे जल्द घोषित किए जाएंगे।
मीर ने जिला प्रभारियों, लोकसभा समन्वयकों, महासचिवों और अन्य पदाधिकारियों के साथ पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की।
झारखंड में 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा।
उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो हम घोषणा पत्र में किए गए सभी वादे पूरे करेंगे। हमें उम्मीद है कि हम (इंडिया गठबंधन) झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट जीतेगा।”
सीट-बंटवारे के फॉर्मूले के तहत कांग्रेस सात, झारखंड मुक्ति मोर्चा पांच और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
इसे भी पढ़ें
चुनावी बॉण्ड ‘दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला’ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी