Monday, July 7, 2025

गिरिडीह में शादी का झांसा देकर युवती का 5 साल तक किया यौन शोषण,आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार [In Giridih, a girl was sexually exploited for 5 years on the pretext of marriage, the accused youth was arrested]

गिरिडीह। गिरिडीह की एक युवती ने गावां के गदर गांव निवासी स्व. कलीमुद्दीन के पुत्र मो. शहनवाज आलम (27 वर्ष) पर शादी का झांसा देकर लगातार 5 साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती के बयान पर गावां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

गावां थाना को दिए आवेदन में युवती ने कहा है कि शहनवाज आलम से उसका पिछले 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। साथ में घूमना-फिरना, मिलना-जुलना होते रहा। वह जब भी शादी की बात कहती थी, तो युवक कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। इस दौरान कई बार युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

5 माह पहले भी गावां बुलाकर उसे गावां पुल के नीचे ले गया और शारीरिक संबंध बनाया। इसकी जानकारी गांव समाज के लोगों को मिली तो समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ दोनों के परिवार वालों को बुलाकर बैठक की गई।

समाज की बैठक में कहा गया कि दोनों एक ही जात -धर्म के हैं इसलिए कोई दिक्कत नहीं है। 2 नवम्बर को दोनों पक्षों में कोर्ट मैरिज करने पर सहमति बनी। लेकिन 2 नवम्बर को युवक शादी से इनकार करते हुए कोर्ट नहीं पहुंचा। पीड़िता ने गावां थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

गावां थाना के एसआई पिंकू सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर कांड संख्या 122/2024 के तहत मामला दर्ज करते हुए शाहनवाज आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

बलिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img