- 1634 – रूस और पोलैंड के बीच पोलियानोव शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
- 1658 – ड्यून्स की लडाई में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेनाओं ने स्पेन को हराया।
- 1775 – अमेरिकी सेना की स्थापना हुई।
- 1777 – अमेरिकी कांग्रेस ने बैठक के दौरान अपना झंडा चुना।
- 1872 – ट्रेड यूनियनों कनाडा में वैध किया गया।
- 1900 – हवाई क्षेत्र अमरीकी राष्ट्र का हिस्सा बना।
- 1901 – पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
- 1907 – नॉर्वे में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार मिला।
- 1916 – सर परशुरामभाऊ कॉलेज भारत के पुणे में, नई पूना कॉलेज के रूप में स्थापित किया गया।
- 1917 – इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला, पूर्वी लंदन में सौ से ज्यादा लोगों की मौत।
- 1934 – आस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी की मुलाकात।
- 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस पर कब्जा किया।
- 1945 – एक विजय परेड रंगून में आयोजित किया गया।
- 1947 – कांग्रेस कार्य समिति ने भारत विभाजन के लिए माउंटबेटन योजना की प्रस्ताव स्वीकृति को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा।
- 1949 – वियतनाम राष्ट्र का गठन।
- 1958 – डॉ सी.वी. रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1962 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में यूरोपीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की गई जिसका नाम बाद में बदल कर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी कर दिया गया ।
- 1999 – थाबो मबेकी दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 2001 – जांच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया।
- 2004 – पंचशील सिद्धान्त की 50वीं वर्षगांठ पर बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार।
- 2005 – माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी।
- 2007 – चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।
- 2008 – केन्द्र सरकार अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की सम्भावना को ख़ारिज किया।
- 2008 – राजस्थान के बाँसवाड़ा ज़िले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला।
- 2008 – चीन के उत्तरी प्रान्त शांग्झी में एक कोयला खादान में विस्फोट में 27 लोग घायल हुए।
- 2008 – नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया।
- 2009 – 55 वें LPGA चैम्पियनशिप एना नोर्डकविस्ट ने जीता।
- 2012 – विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गये।
- 2019 – बुकनॉन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल में चार भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन।
- 2019 – फलस्तीन ने भारतवंशी शेख मुहम्मद मुनीर अंसारी को प्रतिष्ठित ‘स्टार ऑफ यरुशलम’ अवार्ड से नवाजा।
- 2020 – रात 8.13 बजे गुजरात में 5.5 जबकि जम्मू-कश्मीर में 3.0 तीव्रता के भूकंप के झटके आए।
- 2020 – जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद व दो अन्य जवान घायल हो गए।
- 2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में वर्चुअल माध्यम से मुख्य भाषण दिया।
- 2021 – म्यांमा में सत्ता से बेदखल की गई नेता आंग सांग सू ची के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई।
- 2022 – उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई व 15 घायल हुए।
- 2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देहू, पुणे में जगद्गुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन किया।
- 2022 – भारत गौरव ट्रेन की पहली सेवा कोयंबटूर उत्तर से साईनगर शिर्डी तक शुरू हुई।
- 2023 – मणिपुर में महिला मंत्री का बंगला जलाया व हथियारबंद लोगों ने मैतेई बहुल कांगपोकी में भी हमला किया, 9 की मौत तथा 10 घायल हुए।
- 2023 – करीब जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में 3.4 व 4.3 तीव्रता का तथा गुजरात के कच्छ में 3.5 तीव्रता का भूकम्प आया।
- 2023 – ‘जी20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप (डीईडब्ल्यूजी)’ की तीसरी बैठक संपन्न हुई।
14 जून को जन्मे व्यक्ति
- 1595 – गुरु हरगोविंद सिंह – सिक्खों के छठे गुरु (मतभेद से तारीख अलग हो सकती है )।
- 1880 – वैज्ञानिक सतीश चंद्र दासगुप्ता का जन्म (कन्फर्म नहीं)।
- 1920 – भारत भूषण – भारतीय अभिनेता।
- 1922 – के. आसिफ़ – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
- 1928 – क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्म हुआ। इन्होंने क्यूबा की मुक्ति में अपनी अह्म भूमिका निभाई (कन्फर्म नहीं)।
- 1946 – डॉनल्ड ट्रम्प – संयुक्त राज्य अमेरिका के 45 वें और वर्तमान राष्ट्रपति हैं ।
- 1955 – किरण खेर – भारतीय अभिनेत्री , वर्तमान में यह चण्डीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।
- 1960 – शेखर सुमन – एक हिन्दी फिल्म अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार(07 दिसम्बर 1962 का भी वर्णन )।
- 1969 – 22 ग्रैंड स्लैम जीतन वाली टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म।
- 1977 – दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बोएटा डिपेनार का जन्म हुआ।
- 1979 – तरुण अरोड़ा भारतीय अभिनेता।
- 1996 – निकहत ज़रीन – भारतीय महिला मुक्केबाज़।
14 जून को हुए निधन
- 1920 – मैक्स वेबर – प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार।
- 1961 – कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन – प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।
- 2007 – कुर्त वॉल्डहाइम – संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।
- 2011 – असद अली ख़ाँ – रुद्रवीणा वादक।
- 2016 – अच्युत लाहकर- भीरामायण या मोबाइल थिएटर के जनक थे ।
- 2019 – कवि और गीतकार पजाविला रमेशन का निधन।
- 2020 – सुशांत सिंह राजपूत – एक भारतीय अभिनेता थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थी।
- 2020 – महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल राज मोहन वोहरा का कोविड-19 से निधन।
- 2020 – नासिक: पूर्व लोकसभा सांसद और जनलक्ष्मी सहकारी बैंक के संस्थापक माधवराव पाटिल का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया।
- 2023 – अमेरिकी इतिहासकार , लेखक व पुस्तक प्रेमी चार्ल्स लेरॉय ब्लॉकसन (89) का निधन हुआ।
- 2023 – सोवियत आधुनिक पेंटाथलीट और ओलंपिक चैंपियन व्लादिमीर कोन्स्टेंटिनोविच श्मेलियोव (76) का निधन हुआ।
- 2023 – प्लेबैक सिंगर शारदा का 86 की उम्र में निधन हुआ।
14 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- घण्टाकर्ण उत्सव (श्री बद्रीनाथ धाम)
- श्री तुकामय पुण्य तिथि – येहलेगांव (हिंगोली)।
- मेला श्री नौवाही देवी (सरकाघाट)।
- मेला श्री क्षीरभवानी ( तलमुल / काश्मीर / करणी )।
- श्री धूमावती जयन्ती ( ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी )।
- गुरु श्रीहरगोबिंद सिंह जयन्ती (तारीखानुसार , मतभेद से तारीख अलग हो सकती है )।
- विश्व रक्तदान दिवस।
नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें