- 1434 – फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई।
- 1611 – टेलीस्कोप शब्द का पहली बार प्रयोग इटली के वैज्ञानिक फेडेरिको सेसी ने किया।
- 1659 – औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया।
- 1736 – तस्कर एंड्रयू विल्सन के निष्पादन के बाद एडिनबर्ग में निजी दंगे हुए, जब शहर के गार्ड कप्तान जॉन पोर्टियस ने अपने लोगों को भीड़ पर आग लगाने का आदेश दिया। पोर्टरी को बाद में गिरफ्तार किया गया।
- 1775 – पहली बीजावृत्तिवादी संगठन का आयोजन फिलाडेल्फिया, अमेरिका में हुआ।
- 1809 – नेपोलियन ने बावारिया की लड़ाई में बगआस्ट्रिया को शिकस्त दी।
- 1814 – नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया।
- 1834 – व्हिग पार्टी को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेटर हेनरी क्ले द्वारा नामित किया गया।
- 1849 – यूरोपीय देश हंगरी ने आस्ट्रिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की और लुईस कोसुथ को अपना नेता चुना।
- 1865 – अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फोर्ड थियटर’ में उस समय गोली मार दी गई, जब वो ‘आवर अमेरिकन कज़िन’ नाटक देख रहे थे।
- 1912 – विलासिता और शान ओ शौकत से भरपूर टाइटेनिक जहाज समुद्र में सफर करते समय एक हिमखंड से टकराकर डूब गया। जबकि टाइटेनिक को इस तरह से तैयार किया गया था कि वो कभी डूबेगा ही नहीं।
- 1944 – बंबई बंदरगाह पर हुए भयंकर विस्फोट में लगभग 300 लोग मारे गए और दो करोड़ पाउंड की क्षति हुई (1944 में मुम्बई बंदरगाह में अकस्मात आग लग जाने के कारण 66 अग्निशमन कर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने व अग्नि से बचाव के उपाय बताने के लिए देशभर में अग्निशमन दिवस मनाया जाता है।)।
- 1970 – अमरीकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाका हुआ। हांलाकि 17 अप्रैल, 1970 को अपोलो 13 सफलतापूर्वक धरती पर वापस लौट आया।
- 1981 – पहला अंतरिक्ष यान कोलंबिया-1 वापस धरती पर लौटा।
- 1988 – तत्कालीन सोवियत संघ, अमेरिका, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अफगानिस्तान की संधि पर हस्ताक्षर हुआ। जिसके तहत सोवियत संघ को अफ़गानिस्तान से अपने सैनिकों को हटाना था।
- 1995 – भारत चौथी बार एशिया कप चैंपियन बना। शाहजाह में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को हराया।
- 1995 – यूक्रैन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा।
- 1999 – मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष क़ैद की सज़ा।
- 2000 – रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच ‘स्टार्ट-2’ परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
- 2002 – अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमें का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का निधन।
- 2003 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन पश्चिमी तट से कुछ यहूदी बस्तियाँ हटाने पर सहमत।
- 2004 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने ईराक को दूसरा वियतनाम न बनने देने की घोषणा की।
- 2005 – भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
- 2006 – चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।
- 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक नक्शा बनाने की घोषणा की।
- 2008 – किर्लोस्कर ब्रदर्स को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोडरमा ताप विद्युत परियोजना से 166 करोड़ 77 लाख रुपये का आर्डर मिला।
- 2008 – 40 वर्ष बाद भारत व बांग्लादेश के बीच सम्बन्धों को मज़बूत बनाने के लिए मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता और बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक दूसरे देश के लिए रवाना हुई।
- 2008 – पुरातत्वविदों ने मिस्र के सिनाई प्राय:द्वीप से रोमन सम्राट वेलेन्स के काल के प्राचीन सिक्के बरामद करने का दावा किया।
- 2010 – पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफ़ान में 123 लोगों की मृत्यु हो गई।
- 2010 – चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, इस आपदा में लगभग 2700 लोग मारे गए।
- 2011- राष्ट्रीय सुरक्षा सूचकांक (एनएसआई) द्वारा हाल ही में किए सर्वेक्षण में भारत को दुनिया का पांचवा सर्वाधिक शक्तिशाली देश माना गया। सूची में अमेरिका को पहले तथा चीन दूसरे स्थान पर है। जापान और रूस को क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान मिला है। कार्य-कुशल जनसंख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है, चीन पहले स्थान पर है। रक्षा की दृष्टि से भारत चौथी महाशक्ति है।
- 2013 – सोमालिया के मोगादिशु में आतंकवादी हमले में 20 मरे।
- 2019 – एक आर.टी.आई के जवाब में RBI का खुलासा: मोदी सरकार में बैंकों के डूब गए रुपए 5. 55 लाख करोड़।
- 2019 – लीबियाई संघर्ष में 120 से ज्यादा की मौत, करीब 600 घायल : रिपोर्ट।
- 2019 -नेपाल: हवाईअड्डे पर खड़े हेलिकॉप्टर से टकराया विमान, दो की मौत, पांच घायल।
- 2020 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रा को संबोधित करते हुए देश में लॉकडाउन अगले महीने की तीन तारीख तक बढ़ाने का फैसला किया।
- 2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए “सप्तपदी” (सात मंत्र)का शुभारंभ किया।
- 2021 – विश्वन बैंक ने बांग्ला्देश को कोविड महामारी से निपटने के लिए एक अरब डॉलर की वित्तीमय सहायता दी।
- 2021 – अटल नवाचार मिशन और नीति आयोग ने आज दसॉ सिस्टवम्से फाउण्डेकशन के साथ एक समझौते पर हस्ता क्षर किए।
- 2021 – असम में बोहाग बिहु पक्षी गणना (Bohag Bihu Bird Count) शुरू हुई।
- 2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया।
- 2023 – जम्मू – कश्मीर के उधमपुर में बैसाखी सेलिब्रेशन के दौरान ब्रिज टूटने से 6 से ज्यादा लोग घायल हुए।
- 2023 – पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर भारत को पहला AIIMS और तीन मेडिकल कॉलेज राष्ट्रट को समार्पित किए।
- 2023 – रक्षा , वित्त और अर्थशास्त्र पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन हुआ।
- 2023 – विश्व मुद्रा कोष/विश्व बैंक के वसंतकालीन सम्मेलनों के दौरान श्रीलंका के कर्ज के मामले पर उच्चस्तरीय बैठक हुई।
- 2023 – भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन नई दिल्ली से अंबेडकर सर्किट पर रवाना हुई।
- 2023 – जूस उपग्रह को फ्रेंच गुयाना के कोरू अंतरिक्ष केंद्र से एरियन-5 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया।
14 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1862 – प्रभाशंकर पाटनी – गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता थे।
- 1891 – बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर।
- 1907 – पूरन चन्द जोशी – स्वाधीनता सेनानी।
- 1919 – शमशाद बेगम – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
- 1920 – गवरी देवी – राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।
- 1922 – अली अकबर ख़ाँ – प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक।
- 1940 – अवतार एनगिल – कवि एवं साहित्यकार।
- 1954 – ललिता वकील – हिमाचल प्रदेश की शिल्पकार व सामाजिक कार्यकर्ता ।
- 1957 – के. सिवन – भारत के अन्तरिक्ष वैज्ञानिक।
14 अप्रैल को हुए निधन
- 1859 – जमशेद जी जीजाभाई, अपने व्यवसाय से अत्यंत धनी बने, दानवीर थे।
- 1950 – रमण महर्षि – बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक।
- 1962 – भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय अभियंता एवं राजनयिक मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का निधन हुआ।
- 1963 – राहुल सांकृत्यायन- हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार।
- 1986 – नितिन बोस – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक।
- 2013 – रामा प्रसाद गोयनका – आरपीजी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष एमेरिटस थे।
- 2013 – प्रतिवादि भयंकर श्रीनिवास – भारत के एक अनुभवी नेपथ्यगायक थे।
- 2017 – गिरीश चंद्र ‘गैरी’ सक्सेना – जम्मू और कश्मीर राज्य के राज्यपाल थे।
- 2021 – पूर्व निर्वाचन आयुक्त जी वी जी कृष्णमूर्ति का उम्र संबंधी बीमारियों के चलते निधन हुआ।
- 2022 – टीवी शो प्रोड्यूसर और हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस मंजू सिंह (74) का निधन हुआ।
- 2023 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बल्लेबाज केन आर्चर (95) का निधन हुआ।
- 2023 – आयरिश रॉक गिटारवादक और गीतकार मार्क शीहान (46) का निधन हुआ।
14 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- श्री नायकबा पालकी समारोह (बनपुरी)।
- श्री कराड महाकाली यात्रा प्रारंभ (चंद्रपुर)।
- श्री रामानुजाचार्य जयन्ती ( कन्फर्म कर लें , तमिल आदि कलेन्डर के अनुसार 12 या 13 मई आदि को )।
- बोहाग बिहू (असम का मुख्य त्योहार)।
- मेला माईसरखाना (पं.)।
- श्री यमुना छठ / जयन्ती ( चैत्र शुक्ल षष्ठी )।
- भगवान सम्भवनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( चैत्र शुक्ल षष्ठी )।
- डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती (133वीं )।
- महर्षि वेंकटरमण अय्यर स्मृति दिवस।
- राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस अमेरिका ( National Dolphin Day America)।
- विश्व चगास रोग दिवस (5वां)।
- राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) की 8वीं वर्षगांठ।
- विश्व एयरोनॉटिक्स और ब्रह्माण्ड विज्ञान दिवस।
- ब्लैक डे (साउथ कोरिया)।
- अग्निशमन सेवा दिवस व अग्निशमन सेवा सप्ताह (14-20 अप्रैल)।
नोट : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV जिम्मेदार नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें