Wednesday, September 17, 2025

प्राचीन है होली का त्यौहार, 2500 साल पहले का है रहा है इतिहास [Holi festival is ancient, its history dates back 2500 years]

- Advertisement -

होली हमारे देश का अत्यंत प्राचीन पर्व है, जो होली, होलिका या होलाका नाम से मनाया जाता था। वसंत ऋतु में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के कारण इसे वसंतोत्सव और काम-महोत्सव की संज्ञा भी दी जाती है।

हमारे देश के दिग्गज इतिहासकारों का मानना है कि आर्यों में भी इस पर्व का प्रचलन था। प्रारंभ में यह पर्व अधिकतर पूर्वी भारत में ही मनाया जाता था। इस पर्व का वर्णन अनेक पुरातन धार्मिक पुस्तकों में मिलता है।

इनमें प्रमुख हैं- जैमिनी के पूर्व मीमांसा-सूत्र और कथा गार्ह्य-सूत्र। नारद पुराण और भविष्य पुराण जैसे पुराणों की प्राचीन हस्तलिपियों और ग्रंथों में भी इसका उल्लेख मिलता है। माना जाता है कि विंध्य क्षेत्र के रामगढ़ स्थान पर स्थित 300 बीसी यानी आज के 2500 साल पहले के एक अभिलेख में भी इसका उल्लेख किया गया है।

संस्कृत साहित्य में वसंत ऋतु और वसंतोत्सव अनेक कवियों के प्रिय विषय रहे हैं। कालिदास इनमें अव्वल हैं। पालि, प्राकृत, अवहट्ठ भाषा के साहित्य में भी होली का जिक्र है। हिंदी साहित्य में भक्ति काल से लेकर आधुनिक काल तक के बड़े कवियों ने होली पर कविता लिखी है।

अमीर खुसरो,विद्यापति और सूरदास से लेकर आधुनिक काल में निराला और केदारनाथ अग्रवाल की कविताएं लोगों की जुबान पर आज भी हैं। उर्दू की गजलों और शायरी में भी होली की धड़कन महसूस की जा सकती है।

इतिहास के प्रवाह में होली

सुप्रसिद्ध मुस्लिम पर्यटक अलबरूनी ने भी अपने ऐतिहासिक यात्रा संस्मरण में होलिकोत्सव का वर्णन किया है। भारत के अनेक मुस्लिम कवियों ने अपनी रचनाओं में इस बात का उल्लेख किया है कि होलिकोत्सव केवल हिंदू ही नहीं मुसलमान भी मनाते हैं।

सबसे प्रामाणिक इतिहास की तस्वीरें हैं मुगल काल की और इस काल में होली के किस्से उत्सुकता जगाने वाले हैं। अकबर का जोधाबाई के साथ तथा जहांगीर का नूरजहां के साथ होली खेलने का वर्णन मिलता है।

अलवर संग्रहालय के एक चित्र में जहांगीर को होली खेलते हुए दिखाया गया है। शाहजहां के समय तक होली खेलने का अंदाज बदल गया था। इतिहास में वर्णन है कि शाहजहां के जमाने में होली को ईद-ए-गुलाबी या आब-ए-पाशी कहा जाता था। अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र के बारे में प्रसिद्ध है कि होली पर उनके मंत्री उन्हें रंग लगाने जाया करते थे।

मंदिरों की दीवारों पर होली के चित्र

प्राचीन चित्रों, भित्तिचित्रों और मंदिरों की दीवारों पर रंगोत्सव के चित्र मिलते हैं। विजयनगर की राजधानी हंपी के 16 वीं शताब्दी के एक चित्रफलक पर होली का आनंददायक चित्र उकेरा गया है। इस चित्र में राजकुमारों और राजकुमारियों को दासियों सहित रंग और पिचकारी के साथ राज दंपती को होली के रंग में रंगते हुए दिखाया गया है।

इसी शताब्दी की अहमदनगर की एक चित्र आकृति का विषय वसंत रागिनी है। इस चित्र में राजपरिवार के एक दंपती को बगीचे में झूला झूलते हुए दिखाया गया है। साथ में अनेक सेविकाएँ नृत्य-गीत व रंग खेलने में व्यस्त हैं।

वे एक दूसरे पर पिचकारियों से रंग डालते दिखाया गया है। 17वीं शताब्दी की मेवाड़ की एक कलाकृति में महाराणा प्रताप को होली के अवसर पर अपने दरबारियों के साथ चित्रित किया गया है।

शासक कुछ लोगों को उपहार दे रहे हैं, नृत्यांगनाएं नृत्य कर रही हैं और इन सबके मध्य रंग का एक कुंड रखा हुआ है। बेशक हर युग में होली आनंद और भावनात्मक मेल की निशानी रही है।

इसे भी पढ़ें

होली किस दिन मनेगी, 14 या 15 को, दूर करें कन्फ्यूजन

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

PM Modi Birthday Special: पीएम मोदी जन्मदिन विशेष: जानिए मोदी सरकार की पांच प्रमुख कल्याण योजनाएं

PM Modi Birthday Special: नई दिल्ली एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देश-दुनिया...

Aamir Khan: आमिर खान ने रोक दी दादा साहेब फाल्के बायोपिक, राजकुमार हिरानी को स्क्रिप्ट दोबारा लिखने का निर्देश

Aamir Khan: मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और राजकुमार हिरानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म, दादा साहेब फाल्के की बायोपिक, फिलहाल ठंडे बस्ते में चली...

Bihar government: बिहार सरकार ने कार्यपालक सहायकों की दूसरी तैनाती पर लगाई रोक, आरटीपीएस केंद्रों का सुचारू संचालन सुनिश्चित

Bihar government: मुजफ्फरपुर, एजेंसियां। बिहार सरकार ने आरटीपीएस केंद्रों के सुचारू संचालन में व्यवधान पैदा करने वाले कार्यपालक सहायकों की दूसरी तैनाती पर रोक लगा...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने बिहार अधिकार यात्रा में जनता का जबरदस्त समर्थन बताया

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार अधिकार यात्रा के सिलसिले में विपक्ष के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पटना से यात्रा शुरू...

Vishnu Agarwal: विष्णु अग्रवाल की कंपनी समर्थ फैबलॉन के खिलाफ सीआईआरपी प्रक्रिया शुरू

Vishnu Agarwal: कोलकाता। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल (एनसीएलटी) कोलकाता ने समर्थ फैबलॉन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कॉरपोरेट दिवालियापन समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) प्रारंभ कर दी है।...

NaMo app: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर नमो ऐप पर शुरू हुआ 15-दिवसीय सेवा पर्व

NaMo app: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पर्व 2025 की शुरुआत नमो ऐप पर हुई...

Nitish Kumar: बिहार: विश्वकर्मा पूजा पर नीतीश सरकार का तोहफ़ा, 16.5 लाख श्रमिकों के खाते में भेजे 802 करोड़...

Nitish Kumar: पटना, एजेंसियां। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रमिक वर्ग के लिए बड़ा ऐलान किया। बुधवार को...

Woman body found Hyderabad: पुल के नीचे बोरी में मिला युवती का नग्न शव, रेप और हत्या की आशंका

Woman body found Hyderabad: हैदराबाद, एजेंसियां। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के किस्मतपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories