Monday, July 7, 2025

शपथ से पहले मां छिन्नमस्तिका के दर्शन करेंगे हेमंत सोरेन [Hemant Soren will visit Maa Chinnamastika before taking oath]

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 2024 के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 34 सीटें जीती हैं। यह झामुमो की इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद, हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा।

इस महत्वपूर्ण अवसर से पहले, हेमंत सोरेन आज अपने पैतृक गांव नेमरा जाएंगे। यह दिन उनके दादा, सोबरा मांझी के शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ नेमरा पहुंचेंगे, जहां वे शहादत समारोह में शामिल होंगे। रांची से रवाना होकर वे पहले रजरप्पा स्थित मां छिन्नामस्तिका के दर्शन करेंगे और फिर नेमरा में पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शपथ ग्रहण के लिए नेताओं को निमंत्रण

झामुमो की जीत को इंडिया गठबंधन की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इस सफलता के बाद, हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण देने के लिए हाल ही में दिल्ली का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई अन्य नेताओं से मुलाकात की और उन्हें समारोह में शामिल होने का न्योता दिया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड की डेमोग्राफी में बदलाव हेमंत सरकार की तुष्टिकरण का नतीजा : अमर बाउरी 

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img