गुमला। झारखंड विधानसभा के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी मतदान को लेकर जबरदस्त वोटिंग देखने को मिल रही है। गुमला जिला के विशुनपुर और लोहरदगा के पेसरार इलाके में वोटरों की लंबी कतारें लगी हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण रांची के तमाड़ स्थित आरहंगा पोलिंग स्टेशन है।
यहां पर पहली बार वोटिंग हो रही है। इससे पहले नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण इसे रिलोकेट किया जाता था। लेकिन सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा लगातार एंटी नक्सल अभियान चलाये जाने के कारण यहां नक्सल गतिविधियां नहीं के बराबर है।
इसी का परिणाम है कि विधानसभा 2024 का चुनाव आराहंग बूथ में अपने चयनित स्थल पर हो रहा है। मतदाताओं के चेहरे पर इसकी खुशी देखते ही बन रही है। बूथ पर लंबी कतार लगी है।
इसे भी पढ़ें