रांची। झारखंड में अगले 3 दिन तक हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने स्पेशल बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी है।
इसमें कहा गया है कि कम से कम 3 दिनों तक झारखंड के कई जिलों में उष्ण लहर यानी हीट वेव का असर देखा जाएगा।
इस येलो अलर्ट में बताया गया है कि 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक झारखंड के कम से कम 7 जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा।
रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि 19, 20 और 21 अप्रैल को कोल्हान प्रमंडल के साथ-साथ संताल प्रमंडल के जिलों में भी उष्ण लहर की स्थिति बनेगी। इस दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
झारखंड में कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं भीषण गर्मी का प्रकोप लोगों को झेलना होगा।
वहीं, संताल परगना के दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज ऐसे जिले हैं, जहां कुछ जगहों पर लू की स्थिति रहेगी। भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को कुछ सावधानी बरतने को कहा गया है, ताकि वे लू के प्रकोप से बच सकें।
इसे भी पढ़ेः
टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली हस्तियों में आलिया समेत 5 भारतीय