Cholesterol:
कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसका अत्यधिक स्तर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। खासकर जब शरीर में LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) का स्तर बढ़ता है, तो इससे कई गंभीर समस्याएं जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, और ब्लॉकेज का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर शरीर में कुछ खास लक्षण दिखने लगते हैं, जिनमें दर्द भी शामिल है।
Cholesterol:
- टांगों में दर्द या ऐंठन
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ब्लड फ्लो में रुकावट आ जाती है, जिससे टांगों में दर्द और ऐंठन हो सकती है। खासकर चलने या आराम करते समय यह दर्द महसूस हो सकता है। - छाती में दर्द या दबाव
जब हृदय की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है, तो छाती में दबाव या दर्द जैसा महसूस हो सकता है। यह संकेत हृदयाघात या कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) का हो सकते हैं। - गर्दन, जबड़े या कंधे में दर्द
कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर शरीर में ब्लड फ्लो रुकने लगता है, जिससे गर्दन, जबड़ा और कंधे में दर्द महसूस हो सकता है, जो तनाव या मांसपेशियों के दर्द जैसा लगता है। - हाथ-पैरों में सुन्नता या ठंडापन
कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर हाथ-पैरों में सुन्नता या झुनझुनी भी महसूस हो सकती है। कभी-कभी, पैरों का रंग भी नीला हो सकता है। - सिर में भारीपन और चक्कर आना
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण सिर में भारीपन या चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। - सांस फूलना और थकान
सीढ़ी चढ़ते समय या हल्का सा व्यायाम करने पर सांस फूलना और थकान का अनुभव भी कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का संकेत हो सकता है। - आंखों के आसपास पीलापन या पीली रिंग
आंखों के आसपास पीलापन या पीली रिंग जैसी स्थिति भी कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का एक और लक्षण हो सकता है। Cholesterol:
इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ताकि आप स्थिति को गंभीर होने से पहले रोक सकें।
इसे भी पढ़ें
सोयाबीन का करें सेवन, नियंत्रित में रहेगा हाई कोलेस्ट्रॉल और भी कई लाभ