Tuesday, July 8, 2025

रांची में HDFC बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या [HDFC bank employee shot dead in Ranchi]

वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल ही भाग निकले अपराधी

रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित फल मंडी के पीछे शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।

मृतक की पहचान अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वारदात की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी राज कुमार मेहता व अरगोड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची। अभिषेक सिंह को अपराधियों ने दौड़ा कर गोली मारी है, क्योंकि घटनास्थल के कई स्थानों पर खून गिरा मिला है।

मृतक के दोस्त प्रिंस कुमार ने बताया कि अभिषेक कुमार सिंह एचडीएफसी बैंक की मेन रोड शाखा में लोन डिपार्टमेंट में कार्यरत था।

दोनों घटनास्थल के पास से होकर जगन्नाथपुर जा रहे थे। इस दौरान तीन युवकों ने दोनों दोस्तों को रोक लिया। तीनों ने अभिषेक सिंह और प्रिंस से पूछा कि यहां क्या कर रहे हो? चलो जो समान है, निकालो।

इसके बाद अपराधियों ने पिस्टल सटा दी। अपराधियों ने हथियार के बल पर पहले प्रिंस से उसका मोबाइल फोन और पैसा लूट लिया। इसके बाद वे अभिषेक से भी उसका मोबाइल फोन लूटने का प्रयास करने लगे।

महंगा मोबाइल फोन होने के कारण अभिषेक उसे अपराधियों को देने को तैयार नहीं था। वह भागने लगा।

इसी दौरान अपराधियों ने उसे दौड़ा कर गोली मार दी और मोबाइल फोन लूट कर पैदल ही वहां से भाग निकले।

घटना के बाद प्रिंस अपने घर गया और घटना की सूचना ‘डायल 100’ पर पुलिस को दी और वापस घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

क्या कहते हैं सिटी एसपी

सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने कहा कि हत्या के कारणों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हमलावर कौन थे, इसके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। इसके लिए पुलिस मृतक के दोस्त से भी पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें

पूर्व पार्षद वेद सिंह पर फायरिंग, 3 गोलियां लगीं

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Amit Shah: अमित शाह 9 जुलाई को रांची आयेंगे, हेमंत भी लौटेंगे [Amit Shah will come to Ranchi on July 9, Hemant will also...

Amit Shah: रांची। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 जुलाई को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img