Saturday, July 5, 2025

रांची के शिक्षक के नाम दर्ज हुआ सबसे लंबी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग क्लास का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

रांची, 21 फरवरी । रांची के डोरंडा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के शिक्षक संतोष कुमार के नाम सबसे लंबी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग क्लास लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसपर मुहर लगाते हुए उन्हें सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। संतोष कुमार ने विगत 21 जनवरी की सुबह नौ बजे से 23 जनवरी की सुबह नौ बजकर पंद्रह मिनट तक लगातार 48 घंटे 15 मिनट तक कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जावा की क्लास ली थी।

इसके पहले “सबसे लंबे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग पाठ” का वर्ल्ड रिकॉर्ड 24 घंटे का था। उन्होंने उन्हें 30-40 घंटे का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन संतोष कुमार ने इससे भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया।

गिनीज बुक की ओर से तय किए गए मापदंड के अनुसार कुल 13 बैचों में 330 छात्र क्लास में शामिल हुए थे। हर बैच चार-चार घंटे का था।

रिकॉर्ड बनाने के इस टारगेट को पूरा करने में स्कूल के प्रबंधन ने कंप्यूटर लैब में सारी व्यवस्था उपलब्ध कराई थी। रिकॉर्ड पर निगरानी के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किए गए थे।

सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा के प्राचार्य फादर इग्नासियुस लाकड़ा एसजे ने इस रिकॉर्ड पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संतोष कुमार एक योग्य शिक्षक, प्रख्यात लेखक, क्विज़ मास्टर और एक अद्भुत व्यक्ति हैं। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार को गर्व है।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी 26 फरवरी को 550 अमृत भारत स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Violent protest: मेक्सिको में बढ़ते टूरिज्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन [Violent protests against rising tourism in Mexico]

Violent protest: मेक्सिको सिटी, एजेंसियां। मेक्सिको सिटी के कई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img