चांदी में भी 300 रुपए की गिरावट
नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 24 जून को गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 150 रुपए गिरकर 72,230 रुपए पर आ गया है।
कल इसके दाम 72,380 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं एक किलो चांदी 300 रुपए गिरकर 91,700 रुपए में बिक रही है।
हालांकि इस साल अब तक सोने के दाम 8,360 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,870 रुपए पर था।
वहीं चांदी साल की शुरुआत में 72,160 रुपए प्रति किलो पर थी। यानी, चांदी इस साल 19,540 रुपए बढ़ चुकी है।
इसे भी पढ़ें