नई दिल्ली। सोने-चांदी के भाव में फिर उछाल देखने को मिल रहा है। इन दिनों सोना- चांदी में निवेश कर कमाई करना सबसे सुरक्षित माना जा रहा है।
तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद लाभ की गारंटी दिख रही है। सोना-चांदी की कीमत रोज बदलती रहती है।
इस कारण रोजाना की कीमत पर ध्यान देकर ही इसे खरीदना जरूरी है। सामान्य रूप से आम लोग जो बाजार से सोना खरीदते हैं, वह 22 और 24 कैरेट का होता है।
इसलिए हम इस खबर में प्रतिदिन 22 और 24 कैरेट के सोने की कीमत के उतार-चढ़ाव को बताते हैं।
साथ ही पिछले 10 दिनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव को भी बताते हैं। 29 मार्च को सोना-चांदी दोनों का दाम और बढ़ा है।
हालांकि कल इसके घटने की उम्मीद है। 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत आज ₹61,860 है। कल ₹61,850 थी। मतलब प्रति ग्राम ₹10 बढ़ी है।
24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत आज ₹67,470 है। कल ₹67,460 थी। मतलब प्रति 10 ग्राम ₹10 बढ़ी है।
1 किलो चांदी का दाम आज ₹73, 500 है। कल ₹73, 300 था। मतलब प्रति किलो ₹200 बढ़ा है।
झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना में भी सोना-चांदी दोनों का यही रेट रहा।
इसे भी पढ़ें