Tuesday, June 24, 2025

पंप सेट की एजेंसी चलाने वाले गिरिराज सिंह ऐसे बनें तीसरी बार केंद्रीय मंत्री [Giriraj Singh, who runs a pump set agency, becomes Union Minister for the third time]

पटना, एजेंसियां। गिरिराज सिंह ने लोकसभा चुनाव में जीत की अपनी हैट्रिक लगाई है। वे तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं।

उन्हें तीसरी बार मंत्री भी बनाया गया है। गिरिराज सिंह को पीएम मोदी का खास माना जाता है।

उन्हें सत्रहवीं लोकसभा में पहले ‘पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन’ मंत्री बनाया गया था। बाद में 7 जुलाई, 2021 को मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल के बाद उन्हें ‘ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री’ बनाया गया।

2014 में गिरिराज सिंह ने नवादा सीट से जीत हासिल की। उसके बाद 2019 में उन्हें बेगूसराय लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए भेजा गया।

यहां भी उन्होंने अपनी सफलता के परचम लहराए और कन्हैया कुमार को पराजित किया।

गिरिराज सिंह को जानिए

गिरिराज सिंह का जन्म 8 सितंबर, 1952 को बड़हिया, लखीसराय, बिहार में हुआ था। स्नातक करने के बाद गिरिराज सिंह ने एक नामी गिरामी कंपनी की पंपसेट की एजेंसी लेकर बेगूसराय में ही व्यवसाय की शुरुआत की।

यहां वे अपना व्यवसाय करने लगे। उनका व्यवसाय चल निकला। उसके बाद यहां रहते हुए एक बार एक शादी समारोह में उनकी मुलाकात बीजेपी के कद्दावर नेता कैलाशपति मिश्र से हुई।

उनसे प्रेरित और प्रोत्साहित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा और वर्ष 1985-1986 में पटना चले गए।

वहां वे भाजयुमो से जुड़ गए। भाजयुमो के बेगूसराय, समस्तीपुर और खगड़िया के संगठन प्रभारी रहने के साथ 1990 में गिरिराज सिंह प्रदेश भाजयुमो की टीम में महासचिव बने।

भाजयुमो में उनके साथ काम करने वाले भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, वशिष्ठ नारायण सिंह बताते हैं कि गिरिराज सिंह की सेवा और संघर्ष का सरोकार बेगूसराय से ही रहा है।

इसलिए बेगूसराय उनकी सिर्फ कर्मभूमि नहीं, बल्कि राजनीतिक जन्मभूमि भी है।

मोदी कैबिनेट में बने मंत्री

गिरिराज सिंह नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में मंत्री बने। जब नरेंद्र मोदी ने दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, तब इसके साथ ही बिहार से सांसद गिरिराज सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें जीत मिली। उन्होंने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया।

गिरिराज सिंह के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है। वे बिहार सरकार में कई बार मंत्री रहे हैं।

उन्होंने बिहार में एनडीए की सरकार में महत्वपूर्ण विभागों को संभाला है। गिरिराज सिंह को नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

इसे भी पढ़ें

बिहार में मछली पर सियासत, तेजस्वी के खाने पर बीजेपी का तंज

Hot this week

Important events : 24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 24 June]

Important events : 1206 – दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान...

Vedic Almanac: | वैदिक पंचांग | 24 जून 2025 [Vedic Almanac 24 june 2025]

Vedic Almanac: दिनांक - 24 जून 2025दिन - मंगलवारविक्रत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img