Tuesday, July 8, 2025

बसंत सोरेन को कौन कहे उनके पिताजी को भी हमने हराया है : BJP प्रत्याशी सुनील सोरेन [Forget about Basant Soren, we have defeated even his father: BJP candidate Sunil Soren]

दुमका। दुमका में 20 नवंबर को मतदान होना है। समय बीतने के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज होने लगी है। इसी कड़ी में शहर के एलआईसी कॉलोनी में भाजपा के दुमका विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधान कार्यालय का उद्घाटन प्रत्याशी सुनील सोरेन के द्वारा किया गया।

तीर्थ पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यालय का उद्घाटन कराया। दुमका विधानसभा सीट के चुनाव को लेकर भाजपा का यह कार्यालय वॉर रूम की भांति कार्य करेगा। कार्यालय उद्घाटन के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रत्याशी सुनील सोरेन ने जीत का दावा किया।

उन्होंने कहा कि बसंत सोरेन की कौन कहे उनके पिता जी को भी हमने चुनावी समर में हराने के कार्य किया है। जनता निर्णय लेती है। जनता ने ठान लिया है कि भाजपा को ही जितना है।

सीएम के भाई का क्षेत्र होने के बाबजूद 5 वर्षो में दुमका का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। हर तरफ लूट मची है। लोग त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जो बोलती है वो करती है। मेनिफेस्टो का सबसे अहम बात गोगो दीदी योजना है।

सरकार बनते ही पहले कैबिनेट में इसे पास कर महिलाओं के खाते में रुपया भेजा जाएगा। इसके अलावे बांग्लादेशी को चुन चुन कर बांग्लादेश भेजने का कार्य भाजपा की सरकार करेगी।

इसे भी पढ़ें

शिबू सोरेन समेत 31 स्टार प्रचारक JMM की सूची में

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

JCECEB canceled result: JCECEB ने बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट किया रद्द [JCECEB canceled the result of B.Ed, M.Ed and...

JCECEB canceled result: काउंसलिंग स्थगित रांची। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता...

धनबाद के बरटांड़ से रोज सुल्तानगंज जाएंगी बसे [Buses will go to Sultanganj daily from Bartand of Dhanbad]

Shawni Mela: धनबाद। श्रावणी मेले को देखते हुए धनबाद के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img