Fermented foods for gut health
नई दिल्ली, एजेंसियां। गट हेल्थ यानी आंतों का स्वास्थ्य सही रहना हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। जब गट हेल्थ ठीक रहती है, तो डाइजेशन बेहतर होता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। इसके लिए प्रोबायोटिक फूड्स यानी फर्मेंटेड डिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आमतौर पर लोग सिर्फ इडली और डोसा को ही फर्मेंटेड मानते हैं, लेकिन भारत में कई अन्य पारंपरिक फर्मेंटेड फूड्स भी हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ गट हेल्थ को मजबूत बनाते हैं।
- असमिया खोरिसा
असम की खास फर्मेंटेड डिश खोरिसा बांस की नरम कोपलों से बनाई जाती है। इसमें तीखा और वाइब्रेंट टेस्ट आता है। यह फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है और पाचन के लिए बेहतरीन है। इसे अचार की तरह नॉनवेज के साथ भी खाया जाता है। - गुंदरूक
हिमालयी क्षेत्रों में बनने वाला गुंदरूक भी हेल्दी फर्मेंटेड डिश है। इसमें सरसों या पत्तेदार सागों को फर्मेंट करके ड्राई किया जाता है। इसे सूप या अचार के रूप में खाया जा सकता है और यह गट हेल्थ के साथ कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देता है। - कांजी
कांजी एक हेल्दी फर्मेंटेड ड्रिंक है जिसमें प्रोबायोटिक गुणों के साथ विटामिन और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे विभिन्न सब्जियों से बनाया जा सकता है और यह पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करता है। - पांता भात
बंगाल और ओडिशा में लोकप्रिय पांता भात रात भर पानी में भिगोए हुए चावल से बनाई जाती है। इसमें खमीर उठ जाता है और सुबह दही व हल्के मसाले मिलाकर खाया जाता है। यह डाइजेशन के लिए बहुत फायदेमंद है। - घर पर बना दही
दही सबसे आसान प्रोबायोटिक फूड है, लेकिन ध्यान रखें कि यह घर पर बना हुआ हो। मार्केट में पैकेट दही अक्सर प्रोसेस्ड होता है और हेल्थ के लिए सही नहीं होता।
ये फर्मेंटेड फूड्स पेट को स्वस्थ रखने के साथ आपकी गट हेल्थ को भी मजबूत बनाते हैं।
