देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र में पुनासी तेतरिया गांव में गैस सिलिंडर के पाईप फटने से आग लग गई। इसमें तीन लोग गम्भीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में सभी को सदर अस्पताल देवघर लाया गया। जहां सभी को बर्न वार्ड में शिफ्ट कर इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चूल्हा में लगे टंकी का गैस खत्म हो गया था। जिसको बदलने के बाद दूसरे सिलेंडर को लगाकर चेक किया जा रहा था।
इसी क्रम में पाईप फट गया और आग किचन के चारों तरफ फैलने लगा। जिसे बुझाने के क्रम में रविकांत सिंह, माधुरी देवी और नैना देवी झुलस गई।
हो हल्ला के बाद आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और आग को बुझाकर तीनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा ईलाज कर वार्ड में भर्ती करवा दिया गया।
वहीं घटना की खबर सुनकर राजद नेता सह पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने सभी घायलों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस बात की जानकारी बैधनाथ धाम ओपी को दे दी गई है।
इसे भी पढ़ें