Monday, July 7, 2025

प. सिंहभूम में 3 फेरीवालों की निर्मम हत्या [Fifth note of musical scale. Brutal murder of 3 hawkers in Singhbhum]


जमशेदपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी के जतरमा में 3 युवकों की हत्या हुई है। इससे इलाके में दहशत है। दरअसल, नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र के कमरोड़ा पंचायत स्थित जतरमा गांव के नदी किनारे तीन युवकों की निर्मम हत्या कर फेंका गया था।

सभी मृतक फेरी वाले है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में किया।

निर्मम हत्या से दहले लोगः

जानकारी के अनुसार तीनों युवकों की हत्या सीढ़ीनुमा डंडे में बांधकर सर को पत्थर से कुचल कर की गई है। इतना ही नहीं, तीनों युवकों का गुप्तांग भी काट दिया गया है। इससे लोग दहले हुए हैं।

आज होगा तीनों शवों का पोस्टमार्टमः

बताया जा रहा है की मृतक बंदगांव में रहकर गांव-गांव में घूमघूम कर फेरी करते थे। ये तीनों लोग फेरी लेकर जतरमा गांव गए थे। लेकिन, घर नहीं लौटे।

खोजबीन के लिए जतरमा गांव जाने पर तीनों की हत्या किए जाने के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर शव बरामद किया।

हालांकि देर शाम हो जाने के कारण शव को टेबो थाना में ही रखा गया है। इस घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने भी पुष्टि की है। बताया कि बुधवार को तीनों शव पोस्टमार्टम के के लिए भेजा जायेगा।

इसे भी पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम में रोड से 15 फीट नीचे गिरी गाड़ी, 10 मजदूर घायल, 4 गंभीर

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img