RJD-Congress alliance in Bihar
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राजद–कांग्रेस गठबंधन में खटास की खबरें सामने आने लगी हैं। कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बयान ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजद से गठबंधन बनाए रखने से कांग्रेस की साख को नुकसान पहुंच रहा है और पार्टी का पारंपरिक वोट बैंक दूर होता जा रहा है।
शकील अहमद खान का दावा
शकील अहमद खान ने दावा किया कि बिहार कांग्रेस के लगभग सभी नेताओं ने हाईकमान से राजद से रिश्ता तोड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस गठबंधन से कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिल रहा, उसे ढोने का कोई मतलब नहीं है। उनका आरोप है कि राजद के साथ रहने से नॉन-यादव, ओबीसी और ईबीसी वर्ग कांग्रेस से दूर हो गए। उन्होंने मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम उम्मीदवार बनाए जाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे कांग्रेस को नुकसान हुआ।







