Congress:
बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। इसी बीच गृह मंत्री जी. परमेश्वर का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला करता है, तो वह इसे पूरी तरह स्वीकार करेंगे। यह बयान सिद्धारमैया कैंप से आने वाले सबसे मजबूत संकेतों में से एक माना जा रहा है।
“जब मुझसे मुख्यमंत्री पद की इच्छाओं के बारे में पूछा जाता है”
एक मीडिया चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि ‘जब मुझसे मुख्यमंत्री पद की इच्छाओं के बारे में पूछा जाता है, तो मैं जवाब देता हूं कि मैं इस रेस में हूं। लेकिन अगर पार्टी हाईकमान किसी ट्रांजिशन को मंजूरी देता है और डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनते हैं, तो हम इसे स्वीकार करेंगे।’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी द्वारा ट्रांजिशन को मंजूरी दी गई, तो यह सुलभ और शांतिपूर्ण होगा।
परमेश्वर भी सीएम पद के लिए इच्छुक है
परमेश्वर ने यह दोहराया कि उनके भी मुख्यमंत्री बनने की चाहत है और हाईकमान उनके पार्टी में योगदान से पूरी तरह अवगत है। उन्होंने साफ किया कि अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान के हाथ में है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी “उपयुक्त उम्मीदवार’ बताया, लेकिन कहा कि उन्हें सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच किसी समझौते के बारे में कोई जानकारी नहीं है।







