Saturday, July 5, 2025

तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद भी भारत गरीब देश बना रह सकता है : सुब्बाराव

हैदराबाद: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव ने सोमवार को कहा कि 2029 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की स्थिति में भी भारत एक गरीब देश बना रह सकता है, लिहाजा इस बात पर खुशी मनाने का कोई कारण नहीं है।

सुब्बाराव ने यहां एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सऊदी अरब का हवाला दिया और कहा कि अमीर देश बनने का मतलब विकसित राष्ट्र बनना नहीं है।

आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान का जिक्र किया। उन्होंने कई मौकों पर कहा है कि अगर वह सत्ता में वापस आते हैं, तो भारत उनके तीसरे कार्यकाल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

उन्होंने कहा कि कई अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि देश अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

सुब्बाराव ने कहा, ‘‘मेरे विचार में यह संभव है (भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है), लेकिन यह कोई उत्सव मनाने की बात नहीं है। क्यों?

हम एक बड़ी अर्थव्यवस्था हैं क्योंकि हम 1.40 अरब लोग हैं। और लोग उत्पादन का एक कारक हैं।

हम एक बड़ी अर्थव्यवस्था हैं क्योंकि हमारे पास लोग हैं। लेकिन हम अब भी एक गरीब देश हैं।’’

उन्होंने कहा कि कि भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसकी अर्थव्यवस्था 4,000 अरब डॉलर की है।

सुब्बाराव ने कहा कि भारत 2,600 अमेरिकी डॉलर की प्रति व्यक्ति आय के साथ इस मामले में 139वें स्थान पर है। और ब्रिक्स और जी-20 देशों में सबसे गरीब है।

उन्होंने कहा कि इसीलिए आगे बढ़ने का एजेंडा बिल्कुल साफ है। वृद्धि दर में तेजी लाएं और सुनिश्चित करें कि लाभ सबके बीच वितरित हो।

सुब्बाराव ने प्रधानमंत्री के इस बयान को याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनना है।

पूर्व गवर्नर के अनुसार, विकसित राष्ट्र बनने के लिए, चार चीजें… कानून का शासन, मजबूत राज्य, जवाबदेही और स्वतंत्र संस्थान… महत्वपूर्ण हैं।

इसे भी पढ़ें

न्यायाधिकरण ने जेकेडीएफपी को गैर कानूनी घोषित करने की पुष्टि की

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Violent protest: मेक्सिको में बढ़ते टूरिज्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन [Violent protests against rising tourism in Mexico]

Violent protest: मेक्सिको सिटी, एजेंसियां। मेक्सिको सिटी के कई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img