Bigg Boss 19 Grand Premiere: बिग बॉस में इस बार घरवालों की सरकार, 24 अगस्त से होगा धमाका

3 Min Read

Bigg Boss 19 Grand Premiere:

मुंबई, एजेंसियां। सलमान खान के सुपरहिट रियलिटी शो Bigg Boss 19 का इंतजार खत्म होने वाला है! 24 अगस्त से यह शो धमाका करने जा रहा है। JioCinema और Colors TV ने शो का पहला टीज़र रिलीज़ कर दिया है, जिसमें इस बार की थीम “घरवालों की सरकार” का खुलासा हुआ है। शो का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को होगा।

इस बार की थीम: “घरवालों की सरकार”

टीज़र में सलमान खान एक नेता के अवतार में नजर आते हैं। उन्होंने नेहरू जैकेट पहनी है और माइक पर घोषणा करते हैं:

“दोस्तों और दुश्मनों, कमर कस लो, क्योंकि इस बार घरवालों का राज चलेगा… खूब मस्ती होने की गारंटी है।”

बदलेगा गेम का पावर बैलेंसः

इस बयान से यह साफ है कि सीज़न 19 में गेम का पावर बैलेंस पूरी तरह बदलने वाला है, और दर्शकों को कई शॉकिंग ट्विस्ट्स देखने को मिल सकते हैं।

संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्टः

Bigg Boss 19 में इस बार कई नए चेहरे नजर आ सकते हैं जो एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाले हैं:

धीरज धूपर (टीवी एक्टर)
अपूर्वा मुखीजा (डिजिटल कंटेंट क्रिएटर)
मिस्टर फैसू (इन्फ्लुएंसर)
धनश्री वर्मा (कोरियोग्राफर और यूट्यूबर)
रति पांडे
हुनर हाली
श्रीराम चंद्रा (इंडियन आइडल विनर)
मीरा देओस्थले
भाविका शर्मा
मुनमुन दत्ता (बबीता जी – TMKOC)
काव्या मेहरा
हालांकि, चैनल की ओर से अभी तक इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सलमान खान नये अंदाज मेः
सलमान खान एक बार फिर इस सीज़न को होस्ट कर रहे हैं। वह सीज़न 4 से लगातार बिग बॉस से जुड़े हुए हैं। उनसे पहले शो को अरशद वारसी (सीजन 1), शिल्पा शेट्टी (सीजन 2) और अमिताभ बच्चन (सीजन 3) ने होस्ट किया था। चर्चा है कि सलमान खान इस बार नये अंदाज में दिखनेवाले हैं।

कब और कहाँ देखें?

Bigg Boss 19 का प्रसारण JioCinema और Colors TV पर होगा। पहली बार टीआरपी और ओटीटी दोनों दर्शकों को एक साथ जोड़ने के लिए यह शो दोनों प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ से सलमान की वापसी पर मचा बवाल! फैन्स बोले – “भाई फिल्मों में ध्यान दो”


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं