Sarvam Maya: निविन पॉली की रूमानी फैंटेसी ड्रामा ने दर्शकों का दिल जीता, 30 करोड़ की फिल्म ‘सर्वम माया’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 150 करोड़

2 Min Read

Sarvam Maya

नई दिल्ली, एजेंसियां। सिनेमाघरों में 25 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई मलयालम फैंटेसी ड्रामा ‘सर्वम माया’ ने अपने 30 करोड़ के बजट में 150 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया। फिल्म ने सिर्फ सिनेमाघरों में ही धमाका नहीं किया, बल्कि अब OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होकर डिजिटल दर्शकों के बीच भी धूम मचा रही है।

ट्रेड एनालिस्ट एबी जॉर्ज के अनुसार

फिल्म के मुख्य अभिनेता निविन पॉली ने पिछले पांच सालों से एक सफल और दर्शकों के दिल को छूने वाली फिल्म का इंतजार किया था, जो ‘सर्वम माया’ के साथ पूरा हुआ। ट्रेड एनालिस्ट एबी जॉर्ज के अनुसार, फिल्म ने 36 दिन में वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये की कमाई पूरी कर ली और IMDB के आंकड़ों में भी यही रिकॉर्ड दर्ज है। यह फिल्म दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गई और निविन पॉली के करियर की सबसे ज्यादा फुटफॉल्स वाली फिल्म बन गई।

फिल्म की क्या है कहानी?

फिल्म की कहानी प्रभेंदु नम्बूदिरी नाम के म्यूजिक डायरेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ट्रेडिशनल ब्राह्मण परिवार से है। विदेश जाने का उसका सपना पूरा नहीं होता, और वह अपने गांव लौटकर धार्मिक कामों में अपने कजिन की मदद करने लगता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात डेलुलु, एक रहस्यमय आत्मा से होती है। प्रभेंदु उसकी मदद करता है और धीरे-धीरे दोनों के बीच एक भावनात्मक और रोमांटिक रिश्ता उभरता है।फिल्म का आकर्षण इसकी इमोशनल गहराई, फैंटेसी एलिमेंट्स और रोमांस का बेहतरीन मिश्रण है। दर्शक सिनेमाघरों में ही इसे पसंद कर रहे थे और अब OTT पर भी इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ‘सर्वम माया’ ने साबित कर दिया कि सही कहानी और शानदार अभिनय के साथ लो बजट फिल्म भी सुपरहिट बन सकती है।

Share This Article
Exit mobile version