Aamir Khan Arijit Singh meeting: मुंबई छोड़ बंगाल पहुंचे आमिर, अरिजीत सिंह से की खास मुलाकात

3 Min Read

Aamir Khan Arijit Singh meeting:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में मशहूर गायक अरिजीत सिंह से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। यह मुलाकात मुंबई में नहीं, बल्कि मुंबई से करीब 2100 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल में हुई। आमिर खान अरिजीत सिंह से मिलने उनके पैतृक गांव पहुंचे, जहां सिंगर अपनी फैमिली के साथ सादा जीवन जीते हैं।

पश्चिम बंगाल के जियागंज में रहता है सिंगिंग का जादूगर

38 वर्षीय अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज गांव में हुआ था। हैरानी की बात यह है कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद अरिजीत आज भी इसी गांव में रहते हैं। वे ग्लैमर भरी मुंबई लाइफ से दूर रहकर शांत और साधारण जिंदगी को प्राथमिकता देते हैं। आमिर खान भी उनसे मिलने के लिए यहीं पहुंचे थे।

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद हुई मुलाकात

हाल ही में अरिजीत सिंह ने फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा। इसी फैसले के बाद आमिर खान ने उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात चर्चा में इसलिए भी रही क्योंकि आमिर ने खुद सफर तय कर अरिजीत के घर जाकर उनसे समय बिताया।

मुंबई में भी हैं अरिजीत के चार फ्लैट

हालांकि अरिजीत सिंह मुंबई में नहीं रहते, लेकिन वहां उनके पास चार फ्लैट हैं। ये सभी फ्लैट मुंबई के वर्सोवा इलाके में स्थित सविता कोऑपरेटिव सोसाइटी में एक ही फ्लोर पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी कुल कीमत करीब 9.1 करोड़ रुपये है।

400 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ

अरिजीत सिंह ने 2011 में फिल्म मर्डर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन असली पहचान आशिकी 2 के गाने ‘तुम ही हो’ से मिली। वह 700 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। एक गाने के लिए वह 10–25 लाख और एक लाइव शो के लिए 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। उनकी कुल नेटवर्थ करीब 414 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Share This Article
Exit mobile version