मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया की बेटी राहा कपूर सबसे अमीर स्टारकिड बनने जा रही है। राहा के नाम उनके पिता 250 करोड़ का बंगला करने वाले हैं। रणवीर कपूर और आलिया भट्ट अपना ड्रीम होम बनवा रहे हैं।
आए दिन ये दोनों वहां जाते रहते हैं। दोनों अक्सर वहां कंस्ट्रक्शन वर्क देखने जाते रहते हैं। इसी घर पर रणवीर अपनी बेटी के नाम पर करना चाहते हैं।
बताया जा रहा है कि आलिया और रणबीर दोनों ही अपनी गाढ़ी कमाई इस घर में इनवेस्ट कर रहे हैं, ताकि अपने ड्रीम हाउस को अपने मन मुताबिक बना सकें। इस घर को बनाने में 250 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
यह शाहरुख खान के ‘मन्नत’ और अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ की तरह अब मुंबई के सबसे महंगे घरों में होगा।
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 6 नवंबर 2022 में बेटी के माता-पिता बने थे। इसके बाद स्टार कपल ने अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा एक साल तक छिपाकर रखा था।
पहली बार क्रिस्मस पर दोनों ने बेटी का चेहरा मीडिया के सामने रिवील किया। इसके बाद से जब भी राहा स्पॉट होती हैं तो उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। अपनी क्यूटनेस से लोगों को अपना फैन बना चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें