Priyanka Chopra: “मैं कभी बॉलीवुड नहीं छोड़ना चाहती थी”: प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा हॉलीवुड जाने को लेकर बोलीं-‘मुझे सीमित महसूस कराया गया

3 Min Read

Priyanka Chopra

नई दिल्ली, एजेंसियां। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म The Bluff के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह कभी भी बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थीं, लेकिन उन्हें ऐसे हालातों का सामना करना पड़ा, जिसने उन्हें हिंदी सिनेमा से बाहर अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।

प्रियंका ने बताया हिंदी फिल्मो को लेकर क्या कहा?

प्रियंका ने बताया कि हिंदी फिल्मों में काम करते समय उन्हें कई बार खुद को सीमित महसूस हुआ। उन्होंने कहा, “मैं आगे बढ़ना चाहती थी। एक कलाकार के तौर पर मैं नए और चुनौतीपूर्ण अवसर चाहती थी। मुझे ऐसे मौके तलाशने के लिए धकेला गया, जो मेरे लिए एक्साइटिंग हों। यही वजह थी कि मैंने अमेरिका में काम करना शुरू किया।” अभिनेत्री ने यह भी माना कि शुरुआती दौर आसान नहीं था, लेकिन अब लगभग 12 साल बाद वह अपने करियर में उस मुकाम पर हैं, जहां वह अपनी पसंद के प्रोजेक्ट्स चुन पा रही हैं।

दोनों इंडस्ट्री में काम करना पसंद

प्रियंका ने साफ किया कि उन्होंने कभी किसी एक इंडस्ट्री को चुनने का फैसला नहीं किया। उन्हें भारतीय सिनेमा से गहरा लगाव है और भारत में काम करना उन्हें बेहद खुशी देता है। उनके मुताबिक, बॉलीवुड और हॉलीवुड की कार्यशैली, संस्कृति और प्रोफेशनल अप्रोच अलग-अलग हैं, लेकिन अब वह दोनों माहौल में सहजता से काम कर सकती हैं।हॉलीवुड में उनका सफर 2012 में म्यूजिक करियर की शुरुआत के साथ आगे बढ़ा। इसके बाद उन्होंने टीवी शो Quantico से वेस्ट में एक्टिंग डेब्यू किया। वह Baywatch और The Matrix Resurrections जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। वर्तमान में वह Citadel और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं।

भारतीय सिनेमा में उनकी वापसी फिल्म ‘वाराणसी’ से हो

प्रियंका के पास एस. एस. राजामौली की वाराणसी भी है। इस फिल्म से वह आठ साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रह हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं और ये अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Share This Article