Dhurandhar:
मुंबई, एजेंसियां। रणवीर सिंह स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया, जिसमें फिल्म की कहानी और प्रमुख किरदारों की झलक देखने को मिली। फिल्म में 3 विलेन और 2 हीरो प्रमुख भूमिका में हैं। रणवीर सिंह और आर माधवन हीरो के रूप में नजर आएंगे, जबकि अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त विलेन के किरदार निभा रहे हैं। खास बात यह है कि अक्षय खन्ना विलेन के किरदार में औरंगजेब के बाद अपनी दमदार भूमिका से दर्शकों को प्रभावित करने वाले हैं।
फिल्म की कहानी:
फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही सालों की पर्दे के पीछे की जंग को दिखाती है। इसमें पाकिस्तानी आतंकियों और रेडिकल्स की भारत में तबाही की साजिश को नाकाम करने के लिए भारतीय सैनिकों की वीरता को प्रमुख रूप से पेश किया गया है। ट्रेलर में मारधाड़ और एक्शन सीन्स का रोमांच साफ दिख रहा है।
फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया:
फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो पहले ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम कर चुके हैं। ‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसी लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट शामिल है। दर्शकों और आलोचकों को फिल्म की कहानी और एक्शन से काफी उम्मीदें हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसे ‘कांतारा चैप्टर-1’ जैसी हिट फिल्मों के कलेक्शन को चुनौती देने की संभावना भी जताई जा रही है।



