Latest NewsE-passport launched in India: भारत में ई-पासपोर्ट की शुरुआत, जानिए क्या है इसके खास फीचर्स

E-passport launched in India: भारत में ई-पासपोर्ट की शुरुआत, जानिए क्या है इसके खास फीचर्स

E-passport launched in India:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार ने पूरे देश में एडवांस सिक्योरिटी फीचर से लैस ई-पासपोर्ट (E-Passport) का रोलआउट शुरू कर दिया है। यह नया पासपोर्ट कई मामलों में पुराने नॉन-इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट से काफी एडवांस है और इसका उद्देश्य फर्जीवाड़ा रोकना और इमिग्रेशन प्रक्रिया को तेज करना है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अब से जारी होने वाले सभी नए पासपोर्ट ई-पासपोर्ट होंगे। हालांकि पुराने पासपोर्ट अपनी एक्सपायरी तक वैध रहेंगे।

ई-पासपोर्ट की खासियत:

ई-पासपोर्ट देखने में पुराने पासपोर्ट की तरह ही होगा, जिसमें पन्नों की संख्या भी समान होगी। लेकिन इसके कवर में एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक चिप (RFID) लगाया जाएगा। इस चिप में पासपोर्ट धारक का नाम, फोटो, फिंगरप्रिंट और अन्य पर्सनल डिटेल डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगे। चिप में मौजूद डेटा पर डिजिटल साइन होता है, जिसे बदला नहीं जा सकता। इस चिप को दुनिया के किसी भी एयरपोर्ट पर सेकंडों में मशीन के जरिए पढ़ा जा सकता है।

फर्जीवाड़े पर कड़ी लगाम:

नए ई-पासपोर्ट से फर्जी पासपोर्ट बनाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। मशीन नकली पासपोर्ट को तुरंत पहचान लेगी, जबकि पुराने पासपोर्ट में सारी जानकारी मैन्युअल रूप से चेक होती थी। इसके अलावा इमिग्रेशन प्रक्रिया भी तेज होगी और लंबी लाइनों में लगने वाला समय कम होगा। यात्रियों की एंट्री और एग्जिट और आसान हो जाएगी।

पुराने पासपोर्ट का क्या होगा?

सरकार ने साफ किया है कि पुराने पासपोर्ट पूरी वैधता तक मान्य रहेंगे। जब भी आप पासपोर्ट रिन्यू करवाएंगे, तभी नया ई-पासपोर्ट मिलेगा। तत्काल बदलाव की कोई जरूरत नहीं है। पहले यह सुविधा कुछ शहरों में सीमित थी, लेकिन अब इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है।

ई-पासपोर्ट का आंकड़ा और नई सुविधाएं:

विदेश मंत्रालय के अनुसार, अब तक भारत में 80 लाख ई-पासपोर्ट जारी किए जा चुके हैं और 60 हजार से अधिक विदेशों में भारतीय मिशनों द्वारा जारी किए गए हैं। मंत्रालय देश के हर लोकसभा क्षेत्र में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोल रहा है। अभी तक 511 केंद्र खुल चुके हैं और बाकी 32 केंद्रों के लिए तैयारी जारी है। मई 2025 में शुरू किए गए पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम वर्जन 2.0 के तहत 37 रीजनल ऑफिस, 93 पासपोर्ट सेवा केंद्र और 451 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र काम कर रहे हैं। नया सिस्टम एआई चैट बॉट्स, वॉयस बॉट, डिजिलॉकर, आधार और पेन से इंटीग्रेशन के साथ आएगा, जिससे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आसान और तेज होगा।

ई-पासपोर्ट की शुरुआत से भारत की पासपोर्ट प्रणाली और अधिक सुरक्षित, आधुनिक और ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुरूप बन गई है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles