Fake AI images India Pakistan:
वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। एक अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने राफेल की बिक्री रोकने के लिए फर्जी कैंपेन चलाया था।
मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के तुरंत बाद चीन ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए राफेल गिराने का दावा किया।
यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमिशन ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि चीन ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष का फायदा उठाया और अपने हथियारों की खूबियां दिखाने की कोशिश की।
अपने लड़ाकू विमान बेचने के लिए साजिश कीः
रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने फ्रांस के राफेल फाइटर जेट की बिक्री रोकने और अपने J-35 लड़ाकू विमानों के प्रचार के लिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स चलाए।
इन अकाउंट्स से AI से बनाई गई नकली तस्वीरें फैलाई गईं, जिनमें दावा किया गया कि भारतीय राफेल को चीन के हथियारों ने गिराया है और यह उसके मलबे की तस्वीरें हैं।



