Tuesday, July 8, 2025

धोनी आईपीएल की सर्वकालिक महान टीम के कप्तान चुने गये

नयी दिल्ली: करिश्माई भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सर्वकालिक महान टीम का कप्तान चुना गया।

इस टीम का चयन 2008 में शुरू की गई दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग की सफलता का जश्न मनाने के लिए किया गया।

20 फरवरी को आईपीएल की पहली नीलामी के 16 साल पूरे हो जायेंगे। राशिद खान, सुनील नरेन और युजवेंद्र चहल को स्पिन गेंदबाज के तौर पर चुना गया है जबकि लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह दो तेज गेंदबाज है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘ कप्तानी के लिए धोनी के नाम पर सहमति बनना तय था।

उन्होंने हर खिताब जीता है। विश्व कप, आईपीएल, आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी। उनमें कप्तानी के नैसर्गिक गुण है और मैदान के बाहर और अंदर उन्होंने चीजों को शानदार तरीके से निपटा है।’’

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच टॉम मूडी ने धोनी की उल्लेखनीय उपलब्धि पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ धोनी ने अच्छी टीम के अलावा औसत टीम के साथ भी खिताब जीता है। यह उसके कप्तानी के गुण के बारे में बताता हैं’’

उन्होंने कहा, ‘‘ रोहित शर्मा भी अच्छा कप्तान है लेकिन मुंबई इंडियंस के पास हमेशा शानदार खिलाड़ी रहे है।’’

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने कहा कि धोनी के पास टीम का कोच बनने की भी क्षमता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक स्पष्ट विकल्प है, यहां कोई बहस नहीं है। यह पूरे भारतीय समुदाय के बीच एकमत होने जैसा है।

बेशक, हिटमैन रोहित शर्मा भी एक शानदार कप्तान है लेकिन मैं धोनी को कप्तान और कोच के रूप में भी चुनूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ धोनी ने कप्तान के तौर पर 2008 में शुरुआत की थी, उस समय शेन वार्न राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और कोच थे, उन्होंने टीम को चैंपियन बनाया।

मुझे लगता है कि एमएस धोनी भी एक कोच हो सकते हैं।’’

आईपीएल की सर्वकालिक टीम:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, क्रिस गेल, डेविड वार्नर, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, कीरोन पोलार्ड, राशिद खान, सुनील नारायण, युजवेंद्र चहल, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह।

इसे भी पढ़ें

क्या सनी लियोनी पुलिस में भर्ती होने जा रही है

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img