मुंबई। IPL 2024 का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। इस आइपीएल पहला मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जायेगा।
पहला मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा। BCCI की ओर से पहले फेज में 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी हुआ है।
इस दौरान 17 दिन में 21 मैच खेले जाएंगे, इनमें 4 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें