Palamu opium bust:
पलामू। झारखंड की पलामू पुलिस ने एनएच-39 पर कार्रवाई करते हुए डोडा मुसी (सूखा अफीम पोस्त) तस्करी का बड़ा रैकेट पकड़ लिया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश पंजीकृत एक सफेद एर्टिगा कार से 101.870 किलो डोडा मुसी बरामद की और दो तस्करों मोहम्मद चांद (23) और जीशान (30) को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ से डोडा मुसी खरीदकर बरेली (यूपी) ले जा रहे थे।
पुलिस की जांच शुरू
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से तीन मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त की। दोनों को मेदिनीनगर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस का दावा है कि गिरोह के अन्य सदस्यों तक जल्द ही पहुंच बनाई जाएगी।