Disha patni House Firring: बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर लॉरेंस गैंग ने कराई फायरिंग, कहा- संत प्रेमानंद का अपमान किया

2 Min Read

Disha patni House Firring:

बरेली, एजेंसियां। यूपी के बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग हुई है। बाइक से आए 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ 2 राउंड फायरिंग की। इसके बाद फरार हो गए।

फायरिंग के वक्त घर में दिशा की बहन और पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी, पिता रिटायर्ड DSP जगदीश पाटनी, मां पद्मा पाटनी मौजूद थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी सहम गए। दिशा पाटनी मुंबई में थीं।

Disha patni House Firring: पुलिस ने बरामद किये खोखेः

जगदीश ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घर के बाहर से 2 खाली कारतूस बरामद हुए हैं। घर के बाहर फोर्स तैनात की गई है।

फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है। दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते हैं। फेसबुक पोस्ट में लिखा- संत प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज पर टिप्पणी से नाराज होकर फायरिंग को अंजाम दिया गया है। यह सिर्फ एक ट्रेलर है। अगली बार ऐसी हरकत दोहराई गई तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा।

Disha patni House Firring: क्राइम ब्रांच कर रही जांचः

SSP बरेली ने बताया, फायरिंग शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे की गई। जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। आसपास के CCTV खंगाले गए। जिसमें दो संदिग्ध हमलावर बाइक से जाते दिखे हैं। पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बरार और उसके नेटवर्क को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

Firing in Garhwa: गढ़वा में व्यवसाई के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग


Share This Article
Exit mobile version