Anmol Bishnoi India return: सलमान खान पर गोली चलवाने वाला लॉरेंस का भाई अनमोल लाया जा रहा भारत

1 Min Read

Anmol Bishnoi India return:

मुंबई, एजेंसियां। गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया जा रहा है। उसके बुधवार को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद है। अमेरिका से कुल 200 लोगों को डिपोर्ट किया गया है, इनमें भारत के 3 लोग हैं। अनमोल के अलावा दो लोग पंजाब के हैं।

बाबा सिद्दिकी और मूसा की हत्या का मुख्य आरोपी भी हैः

गैंगस्टर अनमोल अप्रैल, 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में वांटेड आरोपी है। वह पिछले साल मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी भी है। अनमोल का नाम 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी सामने आया था।

अमेरिका में हुआ गिरफ्तारः

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनमोल को अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के कारण गिरफ्तार किया गया था। अब उसे भारत डिपोर्ट किया जा रहा है। वह भारत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की वांटेड लिस्ट में है। NIA ने उस पर ₹10 लाख का इनाम भी घोषित किया था।

Share This Article