Latest NewsAl-Falah University: चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी 13 दिन की ED रिमांड पर

Al-Falah University: चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी 13 दिन की ED रिमांड पर

Al-Falah University:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने अल-फलाह विश्वविद्यालय के चेयरमैन और संस्थापक जावद अहमद सिद्दीकी को 13 दिनों की प्रवर्तन निदेशालय (ED) हिरासत में भेज दिया है। उन्हें मंगलवार देर रात साकेत कोर्ट की एडिशनल सेशन जज शीतल चौधरी प्रधान के आवास पर रात 11 बजे पेश किया गया, जिसके बाद मध्यरात्रि के बाद रिमांड आदेश जारी किया गया।

ईडी ने सिद्दीकी को 18 नवंबर 2025 की देर रात पीएमएलए की धारा 19 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया था। एजेंसी का आरोप है कि अल-फलाह विश्वविद्यालय ने कई वर्षों तक फर्जी मान्यता और गलत दावे कर छात्रों को गुमराह किया और विश्वविद्यालय की आय का बड़ा हिस्सा अन्य खातों में स्थानांतरित किया गया। ईडी के अनुसार संस्थान ने अपनी मान्यता और वैधानिक स्थिति को जनता के सामने गलत तरीके से प्रस्तुत किया था।

ईडी के अनुसार:

अदालत में प्रस्तुत ईडी के वित्तीय विश्लेषण के अनुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2024-25 के बीच विश्वविद्यालय ने फीस और अन्य माध्यमों से लगभग 415.10 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। एजेंसी इसे अपराध से अर्जित आय बताती है और दावा करती है कि यह रकम फर्जी मान्यता और धोखाधड़ी के आधार पर प्राप्त की गई थी। अदालत ने माना कि जांच में धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं, जो पीएमएलए की अनुसूचित अपराध श्रेणी में आते हैं। इसलिए हिरासत में पूछताछ को जरूरी माना गया।

मामला सिर्फ वित्तीय अनियमितताओं तक सीमित नहीं है। लाल किला कार बम धमाका मामले में शामिल आतंकी डॉ. उमर नबी अल-फलाह विश्वविद्यालय के अस्पताल से जुड़ा था और सफेदपोश आतंकी नेटवर्क में पकड़े गए कई लोगों का कनेक्शन भी इसी संस्थान से पाया गया है। इसी कारण ईडी ने हाल ही में विश्वविद्यालय और इससे जुड़े करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापों के दौरान मिले दस्तावेजों और डिजिटल सामग्री की जांच में कई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन सामने आए, जिसके आधार पर सिद्दीकी की गिरफ्तारी की गई।

अदालत ने कहा:

अदालत ने यह भी कहा कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और सिद्दीकी से हिरासत में पूछताछ जरूरी है ताकि अपराध की आगे की कड़ियों का पता लगाया जा सके, गवाहों को प्रभावित करने या सबूत नष्ट करने की संभावना को रोका जा सके। अदालत के आदेश के बाद जावद अहमद सिद्दीकी अब 13 दिन तक, यानी 2 दिसंबर 2025 तक, ईडी की कस्टडी में रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles