रांची। पीएम मोदी के कार्यक्रम में आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोके जाने के आरोप पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा अति महत्वपूर्ण है।
सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। ऐसे में पुलिस प्रशासन के साथ पीएम के एसपीजी द्वारा सुरक्षा का आकलन कर निर्णय लिया जाता है।
इस क्रम में अगर किसी मार्ग पर किसी को रोका गया, तो निश्चित रूप से पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रख कर यह निर्णय पुलिस प्रशासन की ओर से लिया गया होगा। इसके बावजूद अगर भाजपा रास्ता बंद कराने का आरोप लगाती है तो यह हताशा का प्रमाण है।
इसे भी पढ़ें