Wednesday, June 25, 2025

Cannes 2025: कान्स में लॉन्च हुआ संथाली फिल्म ‘सुंडी : रॉबिनहुड ऑफ संथाल्स’ का पोस्टर [Poster of Santhali film ‘Sundi: Robin Hood of Santhals’ launched in Cannes]

Cannes 2025:

जमशेदपुर। फ्रांस के कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में झारखंड की एक लोककथा पर आधारित संथाली फिल्म ‘सुंडी : रॉबिनहुड ऑफ संताल्स’ का पोस्टर लॉन्च किया गया। यह फिल्म पूर्वी सिंहभूम जिले की एक सच्ची घटना पर आधारित है और संथाली समाज की संस्कृति, संघर्ष और साहस को वैश्विक मंच पर पेश करती है।

Cannes 2025: वैश्विक मंच पर झारखंडी फिल्म की धमाकेदार एंट्री

पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ क्षेत्र के सुंडीसोल गांव के निवासी और एफटीआई पुणे से पढ़े फिल्म निर्माता कृष्णा सोरेन ने 78वें वार्षिक कांस फिल्म फेस्टिवल (13 से 24 मई 2025) में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया। 18 मई को हुए इस पोस्टर लॉन्च के बाद झारखंड की माटी की कहानी को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।

Cannes 2025: किस पर आधारित है फिल्म ‘सुंडी’

फिल्म के निर्माता कृष्णा सोरेन ने बताया कि यह फिल्म एक ऐसे संथाली युवक की कहानी है, जो अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अकेला खड़ा होता है। सुंडी गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद करता है और समाज में बदलाव लाने की प्रेरणा बनता है। फिल्म की कहानी साहस, बलिदान और समुदाय की एकजुटता को बयां करती है।

Cannes 2025: कहां होगी फिल्म की शूटिंग

सुंडी : रॉबिनहुड ऑफ संथाल्स’ की शूटिंग झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत घाटशिला, धालभूमगढ़, सोनाखून और जमशेदपुर के आसपास के इलाकों में की जाएगी। फिल्म को संथाली और हिंदी भाषा में बनाया जा रहा है, ताकि इसकी पहुंच व्यापक दर्शकों तक हो सके।

Cannes 2025: टीम और निर्माण

इस फिल्म की कहानी कृष्णा सोरेन और रवि राज मुर्मू ने मिलकर लिखी है। निर्देशन की कमान कृष्णा सोरेन खुद संभाल रहे हैं, जबकि सह-निर्देशक की भूमिका में रवि राज मुर्मू होंगे।

इसे भी पढ़ें

Cannes 2025: रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला का Oops Moment, फटी ड्रेस में पोज देने पर लोगों ने उड़ाया मजाक

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Important events: 25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 25 June]

Important events: 1529 – मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय...

Today’s Horoscope: आज का राशिफल 25 जून 2025 बुधवार [Today’s Horoscope 25 June 2025 Wednesday]

Today's Horoscope: 25 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 25 जून 2025 [Vedic Almanac 25 june 2025]

Vedic Almanac: दिनांक - 25 जून 2025दिन - बुधवारविक्रत संवत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img