Stock market:
मुंबई, एजेंसियां। गुरुवार के शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार ने जोरदार तेजी दिखाई। सेंसेक्स 313.38 अंक बढ़कर 85,922.89 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 90.25 अंक उछलकर 26,295.55 के नए रिकॉर्ड हाई को छू गया। इससे पहले बुधवार को भी निफ्टी ने 80.65 अंकों की बढ़त के साथ 14 महीनों बाद नया हाई बनाया था। निफ्टी ने सितंबर 2024 के अपने पिछले रिकॉर्ड 26,277.37 को पार कर लिया, जबकि सेंसेक्स भी अपने पुराने हाई 85,978.25 के करीब पहुंच गया।
अगले 12 महीनों में बेहतर रिटर्न की उम्मीद:
शुरुआती ट्रेड में सेंसेक्स ने 85,843.82 तक की तेजी दिखाई। मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा के अनुसार, भारतीय बाजार फिर से ऑल-टाइम हाई की तरफ बढ़ रहे हैं और अगले 12 महीनों में अच्छे रिटर्न की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो तिमाहियों में कॉर्पोरेट अर्निंग्स में सुधार और सरकार की सपोर्टिव फिस्कल व मॉनेटरी पॉलिसी मार्केट सेंटिमेंट को मजबूत कर रही है।
निफ्टी के तकनीकी स्तर: ऊपर की ओर 27,000 तक संभावनाएं:
एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने बताया कि निफ्टी मजबूत सपोर्ट जोन से ऊपर बना हुआ है।
- 26,277 के ऊपर 15 मिनट बंद होने पर निफ्टी 26,350–26,500 तक जा सकता है।
- शॉर्ट टर्म में निफ्टी के 27,000 तक पहुंचने की संभावना है।
- नीचे की ओर 26,100–26,000 सपोर्ट है, जबकि तेज गिरावट में 25,850 मजबूत सेफ्टी जोन रहेगा।
कमोडिटी और वैश्विक संकेत भी मजबूत:
सोना और चांदी भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वैश्विक स्तर पर भी सकारात्मक संकेत मिले अमेरिका में फेड की संभावित रेट कट उम्मीदों और AI स्टॉक्स में हल्की बिकवाली के बावजूद US मार्केट चढ़े।
एशियाई मार्केट्स भी हरे निशान में खुले:
- जापान का Nikkei 225 – 1% से ज्यादा
- ताइवान – 0.52%
- सिंगापुर – 0.25%
- दक्षिण कोरिया का KOSPI – 0.62% बढ़ा।



