पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने मंगलवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी।
यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यादव के नामांकन दाखिल करते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित एनडीए के कई नेता मौजूद थे। यादव का अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है
पटना साहिब के विधायक यादव भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं जो पहले नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के सदस्य भी रह चुके हैं।
इससे पहले सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को अपने पद से हटना पड़ा। सत्तारूढ़ गठबंधन ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जिसपर सदन में चर्चा के बाद वोटिंग हुई।
इसे भी पढ़ें
मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं, आज मेरे नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है: अशोक चव्हाण