Bihar bus: बिहार की बसों में अब आगे की 4 सीटें महिलाओं के लिए होंगी आरक्षित

1 Min Read

Bihar bus:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार ने महिला यात्रियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में चलने वाली सभी बसों में आगे की चार पंक्तियों की सीटें केवल महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। यह निर्णय महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

परिवहन विभाग की बैठक में हुआ फैसलाः

इस फैसले की घोषणा परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद की गई। मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि, “बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को अक्सर खड़े होकर सफर करना पड़ता है या सीट के लिए असुविधा झेलनी पड़ती है। इस आरक्षण व्यवस्था से उन्हें राहत मिलेगी।”

महिला यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरीः

हाल के वर्षों में राज्य की बसों में महिला यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। इस आलोक में यह कदम न केवल महिलाओं की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें सार्वजनिक परिवहन में समान अधिकार और सम्मान भी देगा।

इसे भी पढ़ें

Bihar News: नवादा में फांसी के फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग था

Share This Article
Exit mobile version