Grand Alliance Bihar breakup: बिहार में हार के बाद राजद और कांग्रेस में किचकिच, महागठबंधन तार तार

Anjali Kumari
2 Min Read

Grand Alliance Bihar breakup:

पटना, एजेंसियां। बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद और कांग्रेस में घमासान छिड़ गया है। इससे महागठबंधन की एकता तार तार दिख रही है। हार के बाद कांग्रेस अपनी हार का कारण रजत के साथ तालमेल बता रही है। वहीं, राजद अपनी हार का कारण कांग्रेस के साथ तालमेल को बता रहा है।

कांग्रेस की समीक्षा बैठक के बाद उभरा विवादः

बीते दिनों कांग्रेस की समीक्षा बैठक में कहा गया कि राजद के साथ गठबंधन ही हार का कारण है। अब राजद से अलग चुनाव लड़ना चाहिए। इस बात की खबर लगते ही राजद ने भी पलटवार में देर नहीं की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा अगर कांग्रेस अलग चुनाव लड़ना चाहती है तो उसे मुबारक।

कांग्रेस के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं थे राजद कार्यकर्ताः

मंडल ने दावा किया कि पार्टी के वर्कर गठबंधन के पक्ष में नहीं थे। तेजस्वी यादव और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि सबके साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए।

मंगनी लाल मंडल ने कहा, “तेजस्वी जी ने बड़ा दिल दिखाया। कांग्रेस को 61 सीटें दीं। कांग्रेस अड़ गई। चुनाव में जगह-जगह हमारे अधिकृत उम्मीदवार थे, उसके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा कर दिया।” उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने अलग रहने का फैसला किया है तो अच्छा है। हम उसका स्वागत करते हैं। अलग रहकर चुनाव लड़ें। जो लड़ेगा उसको उसकी ताकत का पता चल जाएगा।

हार का एक कारण कांग्रेस भी है- मंगली लाल:

आरजेडी नेता ने कहा, “कांग्रेस भी हार का एक कारण है। महागठबंधन का जो निर्णय हुआ उस पर हमें पछतावा नहीं है। कांग्रेस को पछतावा है। कांग्रेस अब कहती है कि अकेले लड़ेंगे तो कांग्रेस को मुबारक है। हमारी पार्टी ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है।”

Share This Article